किश्तवाड़,(mediasaheb.com) जम्मू संभाग के डोडा व किश्तवाड़ में आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए किश्तवाड़ की जिला पुलिस ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े तीन आतंकियों पर 30 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। इन आतंकियों में मोहम्मद अमीन बट उर्फ जहांगीर सरूरी पर 15 लाख, रियाज अहमद और मुदस्सर हुसैन पर साढ़े सात-सात लाख रुपये का इनाम रखा गया है। इससे पहले हिजबुल मुजाहिदीन के ही आतंकी हरुन वानी को जिंदा या मुर्दा पकड़ने के लिए डोडा पुलिस ने 15 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी।
ये तीनों आतंकवादी घाटी में हुए कई हमलों में शामिल रहे हैं। तीनों हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े बताए जाते हैं।घाटी में आतंकियों के खिलाफ सेना का अभियान जारी है। सेना के शीर्ष सूत्रों ने पिछले हफ्ते दावा किया था कि घाटी में अंसार गजवात उल हिंद आतंकी संगठन का सफाया हो गया है। इस आतंकी संगठन का मुखिया जाकिर मूसा था, जिसकी मौत के बाद अब्दुल हमीद ललहारी ने कमान संभाल ली थी लेकिन सुरक्षाबलों ने पिछले हफ्ते मंगलवार को अब्दुल हमीद ललहारी को भी मार गिराया।।
किश्तवाड़ के एसएसपी डॉ. हरमीत सिंह मेहता ने बताया कि तीनों आतंकियों को जिंदा या मुर्दा पकड़ने के लिए 30 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस ने हिजबुल के इन तीनों आतंकियों के पोस्टर भी जारी किए हैं। पुलिस ने पोस्टर के जरिए लोगों से विश्वास दिलाया है कि आतंकियों की सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। (हि.स.)।
Friday, February 20
Breaking News
- एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, अब 9 मार्च को अगली सुनवाई
- शादी का झांसा देकर नवयुवती का शारीरिक शोषण का आरोपी कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार
- ‘मुझे जवान-हैंडसम लड़के नहीं, औरतें पसंद’, बोर्ड ऑफ पीस की मीटिंग में बोले ट्रंप?
- ट्रंप ने भरी बैठक में पाक को किया जलील, शहबाज को खड़ा करवाकर की मोदी की तारीफ
- गली गली घूम रहे पागल इंसानों के लिए कोई नही हैं जिम्मेदार
- ‘आसिम मुनीर नहीं हैं मेरे बॉस’, पाकिस्तान में सरकार में सेना के दखल पर रक्षा मंत्री की दो टूक
- आईटी और BPO की नौकरियां 4 साल में हो जाएंगी खत्म, एआई को बनाना होगा तगड़ा विकल्प
- ब्रजेश पाठक ने किया बटुक पूजन, अब राजभर ने खेला ‘समरसता’ वाला दांव
- RS सीट पर उद्धव सेना ने ठोंका दावा, MVA के पवार भी ‘वापसी’ को तैयार
- ट्रेनिंग में मुलाकात और DM चैंबर में शादी, IAS कपल ने पेश की सादगी की मिसाल


