इस्लामाबाद, (mediasaheb.com) मुम्बई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड और आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के सरगना हाफिज सईद के जुम्मे की साप्ताहिक नमाज अदा करने पर पाकिस्तान सरकार ने रोक लगा दी है। ऐसा कई सालों में पहली बार हुआ है जब सईद को लाहौर स्थित जमात-उद-दावा मुख्यालय जामिया मस्जिद कादसिया में नमाज अदा करने से रोका गया हो। जब यह मस्जिद पंजाब सरकार के नियंत्रण में थी तब भी ऐसा कभी नहीं हुआ। सईद ने सरकार से जामिया मस्जिद कादसिया में नमाज अदा करने की इजाजत देने का अनुरोध किया था, पर उसे माना नहीं गया। उल्लेखनीय है कि पंजाब प्रशासन ने गुरुवार को जामात-उद-दावा के मुख्यालय को सील कर दिया था। साथ ही 120 आतंकियों को शक के आधार पर हिरासत में लिया था । (हि.स.) ।
Friday, April 3
Breaking News
- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे समापन समारोह के मुख्य अतिथि
- अनन्य रामभक्त हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय
- जंग के बीच भी नहीं सुधरे ट्रंप! फार्मा सेक्टर को 100% टैरिफ की धमकी, भारत पर पड़ेगा असर
- Maruti, Tata और Mahindra के बाद इन दो कंपनियों ने मचाई धूम! Toyota टॉप-5 से बाहर, मार्च 2026 की सेल्स रिपोर्ट
- मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर कांग्रेस में हलचल, तीन दावेदारों के नामों पर चर्चा तेज
- एक क्लिक में अपराधी की पूरी कुंडली: छत्तीसगढ़ पुलिस का हाईटेक सिस्टम तैयार
- ईरान से सूखे मेवे आना बंद, कीमतों में हुई अचानक बढ़ोतरी, उपभोक्ताओं पर पड़ा असर
- भोपाल मेट्रो के समय में बदलाव, आज से सुबह 11 बजे से शाम 4.30 बजे तक ही चलेगी
- अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए की ओर से मिलेगा पेंशन
- महिला आरक्षण बिल के लिए संसद का विशेष सत्र, 16 से 18 अप्रैल तक होगी सदनों की कार्यवाही


