नई दिल्ली, (media saheb.com) पेट्रोल-डीजल के दाम बुधवार को ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रहे। इससे पहले मंगलवार को कीमतों में वृद्धि की गई थी।
अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 99.71 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रही। डीजल भी 91.57 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिना किसी बदलाव के पेट्रोल 93.44 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 84.32 रुपये प्रति लीटर पर रहा।
गत 04 मई से अब तक 13
दिन दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम बढ़ाये गये हैं जबकि 10 दिन इनके मूल्यों में बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 3.04 रुपये और डीजल 3.59 रुपये महंगा हो चुका है।
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 95.06 रुपये और कोलकाता में 93.49 रुपये प्रति लीटर रही।
एक लीटर डीजल की कीमत चेन्नई में 89.11 रुपये और कोलकाता में 87.16 रुपये पर स्थिर रही।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
शहर का नाम——पेट्रोल रुपये/लीटर——डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली————— 93.44—————— 84.32
मुंबई–————— 99.71—————— 91.57
चेन्नई—————-95.06-—————-89.11
कोलकाता————93.49—————-—87.16(वार्ता) (the states. news)
Saturday, March 21
Breaking News
- मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण में प्रदेशभर में जन-जागरूकता कार्यक्रम, 21 मार्च को महिलाओं-बच्चों के अधिकारों पर विशेष ध्यान
- DGCA के आदेश पर बवाल, इंडिगो और एअर इंडिया ने विरोध जताया, टिकट महंगे होने की दी चेतावनी
- गैस एजेंसी पर छापा: जांच में गड़बड़ी उजागर, 961 भरे-खाली सिलेंडर जब्त
- ईद की नमाज के बाद भोपाल में लगे नारे – अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद, सुन्नी और शिया के अलग-अलग आयोजन
- योगी सरकार अपराध के बदलते तरीकों पर पांच नई लैब्स से लगाएगी ब्रेक
- जरही में कुदरत का कहर, आंधी तूफान वा बारिश के साथ गिरे ओले
- ₹7.5 लाख करोड़ की नई परियोजनाओं के साथ पांचवीं ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी
- पीएमईजीपी योजना से बदली किस्मत, लखीमपुर की सरिता बनीं सफल उद्यमी
- रजिस्ट्री कम, फिर भी बढ़ा सरकारी खजाना: अब छुट्टियों में भी होंगे पंजीयन कार्य
- विधानसभा बजट सत्र सफल: मुख्यमंत्री साय ने सदस्यों और अधिकारियों को दिया धन्यवाद


