रायपुर(media saheb.com) छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को सत्र के 12वें दिन की शुरुआत स्काई योजना के सवाल पर हंगामेदार रही है। स्काई योजना के सवाल पर मुख्यमंत्री ने विस्तारपूर्वक जवाब दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पूरे मामले की जांच CAG (कैग) से कराने की बात कही।
आज प्रश्रकाल में विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने स्काई योजना पर सवाल किया। उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री स्काई योजना के द्वारा मोबाइल किस दर पर क्रय किया गया है और उसे बांटा गया है। सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत नवीन टॉवर के लिए 610 करोड़ की राशि उपलब्ध की गई।
जिसे चिप्स को दिया गया। 15 फरवरी 2018 को कैबिनेट की बैठक में निरस्त किया गया। इसमें प्रदेश के पैसे का बंटरबाट किया गया। योजना के लागू होने से लेकर अब तक की विस्तार से जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि बचे हुए 9 लाख 20 हजार 518 मोबाइल को बांटने की हमारी कोई योजना नहीं है। कंपनी से बात करके हम बचे हुए मोबाइल वापस करने की प्रक्रिया जल्द शुरू करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 लाख 14 हजार 845 मोबाइल का वितरण किया गया है। वहीं 9 लाख 20 हजार 518 अभी बचे हैं। मोबाइल वितरण के लिए कोई कनेक्टिविटी नहीं थी। पूरे मामले की कैग से इसकी जांच कराई जाएगी।(वीएनएस)

