बिलासपुर(mediasaheb.com) कोविड नियमों का परिपालन करते हुए आयोजित इस संक्षिप्त समारोह में एसईसीएल शीर्ष प्रबंधन से श्री ए.पी. पण्डा, अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक व्यक्तिशः उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य सतर्कता अधिकारी एसईसीएल, श्री बी.पी. शर्मा, निदेशक तकनीकि संचालन, श्री मनोज कुमार प्रसाद, निदेशक वित्त/कार्मिक, श्री एस.एम. चैधरी एवं निदेशक तकनीकि (योजना/परियोजन), श्री एस.के.पाल ने भी श्री अनिल कुमार को बधाई दी एवं सुखमय भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अपने अनुभव साझा करते हुए सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी श्री अनिल कुमार ने कहा कि एसईसीएल कंपनी की नौकरी ने सामाजिक सुरक्षा के साथ साथ समाज में प्रतिष्ठा भी प्रदान किया तथा कंपनी के प्रदत सुविधाओं के जरिये जीवन निर्वाहन में सरलता आई तथा सब काम सुविधापूर्ण रूप से होता रहा। उन्होनें उत्पादन में कंपनी के किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि यदपि वे सेवानिवृत्त हो जाएंगें किन्तु उन्हें उम्मीद है कि कल वित्तीय वर्ष 2020-21 के नतीजे आने पर एसईसीएल जरूर 150 मि.ट. उत्पादन पार कर लेगी।
अपने संबोधन में कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं एसईसीएल सी.एम.डी. श्री ए.पी. पण्डा ने कहा कि एसईसीएल की सफलता सभी कामगार बंधुओं की मेहनत की सफलता है। उन्होंने श्री अनिल कुमार को उत्तम एवं शांतिपूर्ण सेवा निवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।
सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह प्रशासन विभाग की टीम द्वारा आयोजित किया गया जिसमें महाप्रबंधक (कार्मिक/ प्रशासन), श्री अनलेश कुमार सक्सेना, मुख्य प्रबंधक, श्री जोर्ज, प्रबंधक, श्री प्रभात कुमार की भूमिका रही।

