मुंबई (media
saheb.com) COVID-19 टीकाकरण की बढ़ती रफ्तार और कंपनियों के अच्छे तिमाही परिणामों की उम्मीद के कारण घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को जबरदस्त तेजी रही और दोपहर तक सेंसेक्स करीब 400 अंक और निफ्टी करीब 100 अंक उछल गया।
BSE का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 198.22 अंक की बढ़त में 52,682.89 अंक पर खुला और दोपहर तक 52,871.29 अंक पर पहुँच गया। पिछले कारोबारी दिवस यह 52,484.67 अंक पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 71.20 अंक चढ़कर 15,793.40 अंक पर खुला और 15,833.20 अंक तक चढ़ने में कामयाब रहा। यह पिछले सप्ताहांत पर 15,722.20 अंक पर बंद हुआ था।
डॉलर के मुकाबले रुपया आज करीब आधा फीसदी मजबूत हुआ। इससे शेयर बाजार में भी निवेश धारणा मजबूत हुई। बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों में तेजी रही। बड़ी कंपनियों की तुलना में छोटी कंपनियों में अधिक लिवाली हुई।(वार्ता) (the states. news)
Tuesday, April 7
Breaking News
- 7 अप्रैल 2026 का राशिफल: मेष राशि वालों की बढ़ेगी भागदौड़, सिंह और मकर को मिलेगा मेहनत का फल
- बीजेपी स्थापना दिवस पर वसुंधरा राजे के तीखे तेवर, अवसरवादियों की जगह मूल वफादारों को तवज्जो देने की उठाई मांग
- Iran-US Ceasefire: ईरान ने 45 दिन के युद्धविराम और होर्मुज बंद करने की शर्तों को नकारा
- क्या अगले 48 घंटे में US-ईरान के बीच सीजफायर होगा? ईरान का मध्यस्थों को नया प्रस्ताव
- लखनऊ मेट्रो में बड़ी सुरक्षा चूक, बादशाहनगर स्टेशन पर महिला के बैग से 53 जिंदा कारतूस बरामद
- राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, जूनियर असिस्टेंट के पदों पर नियुक्तियों पर लगा ग्रहण
- Vyatipat Yog 2026: 25 अप्रैल को बनेगा खतरनाक व्यतिपात योग, इन 4 राशियों को रहेगी विशेष सतर्कता
- मंत्री टेटवाल ने विजेताओं को दी बधाई, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत के लिए दी शुभकामनाएं
- डीजीपी कैलाश मकवाणा के निर्देश पर प्रदेशभर में नशे के विरुद्धप्रभावी कार्रवाई
- बिहार की राजनीति में निशांत कुमार की एंट्री, नीतीश कुमार के सामने लगे अगले मुख्यमंत्री के नारे

