मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड
के सिंघम स्टार अजय देवगन मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 2’ के हिंदी रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं।
मोहनलाल
स्टारर बहुचर्चित और सुपरहिट मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 2′ के हिंदी रीमेक की घोषणा हो चुकी है। फिल्म निर्माता कुमार
मंगत और अभिषेक पाठक के पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल ने फिल्म की हिंदी रीमेक
राइट्स को खरीद लिया है। दृश्यम 2’ के हिंदी
रीमेक में भी अजय देवगन और तब्बू का होना फाइनल माना जा रहा है, हालांकि फिलहाल स्टारकास्ट की घोषणा नहीं हुई है।
निर्माता
कुमार मंगत ने कहा, “दृश्यम 2 की भारी
सफलता के साथ इसकी कहानी को उसी जुनून और समर्पण के साथ कहा जाना जरूरी है और एक
निर्माता के तौर पर मैं इसके लिए पूरी तरह से समर्पित हूं।”
मलयालम फिल्म
‘दृश्यम’ और दृश्यम
2′ के निर्देशक जीतू जोसेफ ने कहा, “दृश्यम 2 की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। मुझे इस बात की खुशी है
कि पैनोरमा स्टूडियोज इस फिल्म को हिंदी रीमेक के जरिए इसे और अधिक दर्शकों तक
पहुंचाने में कामयाब साबित होगा।”
उल्लेखनीय
है कि वर्ष 2015 में प्रदर्शित दृश्यम के हिंदी रीमेक में
अजय देवगन के साथ श्रेया सरण, तब्बू और
इशिता दत्ता मुख्य भूमिकाओं में थे। हिंदी फिल्म ‘दृश्यम’ को निर्देशक निशिकांत कामत ने निर्देशित किया था लेकिन पिछले
साल उनका उनका निधन हो गया है।(वार्ता) (the states. news)
Tuesday, April 7
Breaking News
- 7 अप्रैल 2026 का राशिफल: मेष राशि वालों की बढ़ेगी भागदौड़, सिंह और मकर को मिलेगा मेहनत का फल
- बीजेपी स्थापना दिवस पर वसुंधरा राजे के तीखे तेवर, अवसरवादियों की जगह मूल वफादारों को तवज्जो देने की उठाई मांग
- Iran-US Ceasefire: ईरान ने 45 दिन के युद्धविराम और होर्मुज बंद करने की शर्तों को नकारा
- क्या अगले 48 घंटे में US-ईरान के बीच सीजफायर होगा? ईरान का मध्यस्थों को नया प्रस्ताव
- लखनऊ मेट्रो में बड़ी सुरक्षा चूक, बादशाहनगर स्टेशन पर महिला के बैग से 53 जिंदा कारतूस बरामद
- राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, जूनियर असिस्टेंट के पदों पर नियुक्तियों पर लगा ग्रहण
- Vyatipat Yog 2026: 25 अप्रैल को बनेगा खतरनाक व्यतिपात योग, इन 4 राशियों को रहेगी विशेष सतर्कता
- मंत्री टेटवाल ने विजेताओं को दी बधाई, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत के लिए दी शुभकामनाएं
- डीजीपी कैलाश मकवाणा के निर्देश पर प्रदेशभर में नशे के विरुद्धप्रभावी कार्रवाई
- बिहार की राजनीति में निशांत कुमार की एंट्री, नीतीश कुमार के सामने लगे अगले मुख्यमंत्री के नारे

