नई दिल्ली, (media saheb.com) पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने पुलवामा आतंकी हमले की निंदा करते हुए आतंकियों और उनके पाकिस्तानी आकाओं से कहा है कि ”सुधर जाओ वरना सुधार देंगे”। पुलवामा हमले के कुछ ही समय बाद सहवाग ने ट्वीट किया, ”केंद्रीय रिजर्व पुलिस के जवानों पर हुए कायराना हमले से बहुत दुखी हूं। इस दुःख को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।” सहवाग ने अपने ट्वीट के साथ हैशटैग जोड़ा-”सुधर जाओ वरना सुधार देंगे”। सहवाग के सैंकड़ों फॉलोवर्स ने इस हैशटैग के जरिए हमले की निंदा की है। इनमें एक प्रतिक्रिया थी, ”अब दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक का समय आ गया है।” पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी ऐसी ही भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, ”अलगाववादियों और पकिस्तान से वार्ता अब मेज पर नहीं युद्ध के मैदान में होनी चाहिए। अब इंतेहा हो गयी है।”(हि.स.)।
Tuesday, March 10
Breaking News
- न्याय पालिका में Corruption वाले चैप्टर पर NCERT ने मांगी माफी, वापस ली विवादित पाठ वाली किताबें
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया
- लोकसभा में Om Birla को हटाने का प्रस्ताव पेश, चर्चा के लिए 10 घंटे का समय तय
- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘फिट इंडिया वूमेन वीक’ का हुआ समापन
- 10 शहरों के पासपोर्ट-पोस्ट ऑफिस उड़ाने की धमकी, पुलिस ने खाली करवाए परिसर
- कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति
- शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए
- LPG संकट पर PM मोदी की हाईलेवल बैठक, पेट्रोलियम और विदेश मंत्री के साथ की स्थिति की समीक्षा
- ₹10,999 में लॉन्च हुआ POCO C85x 5G: 6300mAh बैटरी वाला बजट फोन, जानें खरीदना सही रहेगा या नहीं
- बिहार में कॉपियों की कीमत 12 तक बढ़ी, प्लास्टिक और इलेक्ट्रिक सामान के दाम भी उछले


