मुंबई (mediasaheb.com)बॉलीवुड
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का कहना है कि फिल्म देवदास में सरोज खान का कोरियोग्राफ
किया गाना ‘मार डाला’ बेहद ही
मुश्किल गाना था।
संजय लीला
भंसाली निर्देशित फिल्म ‘देवदास’ को
प्रदर्शित हुये 18 साल हो गए हैं। फिल्म में शाहरुख खान , माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय ने मुख्य भूमिका निभायी थी।
माधुरी ने फिल्म को याद करते हुए कहा कि सरोज खान के साथ कोरियाग्राफ किया गाना ‘मार डाला’ बेहद
मुश्किल था।
माधुरी ने
इंस्टाग्राम पर सरोज खान के साथ देवदास के इस गाने पर एक वीडियो साझा करते हुए
उन्हें याद किया और लिखा, “ फिल्म के सारे ही गाने काफी भव्य थे।
पहले मैंने सरोज जी के साथ ऐसा क्लासिकल गाना नहीं किया था। उन्होंने कहा था कि यह
गाना कथक स्टाइल का है, जरा संभाल लेना। देवदास फिल्म के सारे
गानों पर हमने बहुत मेहनत की है। हम शाम के सात बजे से लेकर सुबह तक पूरी रात शूट
किया करते थे। जब भी मैंने और सरोज जी ने साथ में काम किया, हमने कभी नहीं सोचा कि डांस के स्टेप्स कितने आसान हो सकते
हैं, हम सोचते थे कि उसे कठिन बनाया जाए।”
माधुरी ने
लिखा, “ मार डाला गाने में ऐसे कई स्टेप्स हैं, जो बहुत कठिन हैं। एक स्टेप में मुझे घुटनों पर घूमकर फिर
झुककर मार डाला स्टेप करना था। कई बार मैं फिसल भी जाती थी। गाने में मार डाला..
को चार-पांच तरीके से कहा गया है। सरोज जी ने कहा कि इस पर हम स्टेप्स न डालकर
चेहरे से अभिव्यक्त करेंगे। मार डाला… लाइन पर किसी जगह आश्चर्य, उदासी, ऐसे कि जैसे तुम मुझसे प्यार नहीं करते, पर मैं करती हूं जैसी अभिव्यक्ति दिखाई गई है। इस गाने में
पीड़ा, खुशी वे सारे भाव हैं जो चंद्रमुखी महसूस
करती है। मुझे आज भी याद है कि इस गाने के शूट हो जाने के बाद सरोज जी के चेहरे पर
मुस्कान थी।”(वार्ता) (#thestates.news)
Friday, April 10
Breaking News
- ऊर्जा मंत्री तोमर बोले – मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी ने रचा स्वर्णिम ऊर्जा वर्ष 2025-26
- आंगनबाड़ी केवल पोषण नहीं, बल्कि संस्कार निर्माण की पाठशाला बने : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- राशन कार्ड ई-केवाईसी की डेडलाइन 30 अप्रैल तक बढ़ी
- खेत तालाब, अमृत सरोवर से किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगा पानी
- केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत : राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगी
- श्रमिक सम्मेलन में विकास की नींव रखने वाले हाथों का सम्मान
- प्लेब्वॉय और लोन के नाम पर करोड़ों की ठगी, 3 गिरफ्तार
- लखीमपुर खीरी में 1311 करोड़ की 538 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे सीएम योगी
- मथुरा नाव हादसा: मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक, राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश
- समर्थन मूल्य पर 5220 किसानों से हुई 17,965 क्विंटल गेहूँ की खरीदी : खाद्य मंत्री राजपूत

