नयी दिल्ली, (mediasaheb.com)
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने वैश्विक मंदी के मद्देनजर देश की आर्थिक समस्याओं पर व्यापक विचार
विमर्श की आवश्यकता पर जोर देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार संसद के बजट सत्र
में सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है।
श्री मोदी ने बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में कहा कि संसद
का कामकाज सुचारु रुप से चलाना प्रत्येक सांसद का कर्तव्य है और बजट सत्र के
दाैरान सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। संसद का बजट सत्र कल
राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू होगा और एक फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा।
उन्होंने कहा, “ ज्यादातर सदस्यों ने आर्थिक स्थिति पर
चर्चा करने को कहा है। मैं इसका स्वागत करता हूं। हमें सभी सुझायें गये मुद्दों पर
चर्चा करने की आवश्यकता है।” प्रधानमंत्री
ने सांसदों से वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में देश काे फायदा कराने के तरीकों पर भी
विचार करने का अनुरोध किया।
उन्होंने कहा,“ हमें इस
पर विचार करना चाहिए कि मौजूदा वैश्विक परिदृश्य को भारत के पक्ष में करने पर अपना
ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इस बजट सत्र में और नये वर्ष की शुरूआत में अगर हम देश
की अर्थव्यवस्था को उचित दिशा दे सके तो यह देशहित में होगा।”
विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा उठाये गये मुद्दों पर श्री
मोदी ने कहा कि सरकार इनसे सहमत है और सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है।
उन्होेंने संसद की उत्पादकता बढ़ाने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे जनहित के काम
हो सकेंगे।(वार्ता)

