नई दिल्ली, (media saheb.com) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने से सरकार के इंकार करने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि मोदी सरकार का महामारी की शुरुआत से ही जनता के प्रति क्रूर रवैया रहा है।
राहुल
गांधी ने कहा कि कोरोना पीड़ितों के इलाज के लिए सुविधाओं की भारी कमी रही है जिसके कारण बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। उनका कहना था कि एक तरफ इलाज के अभाव में लाखों लोगों ने CORONA के कारण दम तोड़ा तो दूसरी तरफ सरकार मृतकों की संख्या को लेकर झूठे आंकड़े देकर अपनी क्रूरता का परिचय देती रही है।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “जीवन की क़ीमत लगाना असंभव है- सरकारी मुआवज़ा सिर्फ़ एक छोटी सी सहायता होती है लेकिन मोदी सरकार ये भी करने को तैयार नहीं। कोविड महामारी में पहले इलाज की कमी, फिर झूठे आँकड़े और ऊपर से सरकार की क्रूरता।”(वार्ता) (the states. news)
Saturday, March 21
Breaking News
- बिलासपुर डैम का गेट टूटा: मूसलाधार बारिश से हाईवे पर बाढ़, खेत हुए जलमग्न
- ईद पर मथुरा में बवाल, ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या पर हाईवे जाम, गौ-सेवक की मौत से भड़का गुस्सा
- व्यापार, शिक्षा और समाज सेवा सभी क्षेत्रों में सिंधी समाज ने महत्वपूर्ण योगदान दिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण में प्रदेशभर में जन-जागरूकता कार्यक्रम, 21 मार्च को महिलाओं-बच्चों के अधिकारों पर विशेष ध्यान
- DGCA के आदेश पर बवाल, इंडिगो और एअर इंडिया ने विरोध जताया, टिकट महंगे होने की दी चेतावनी
- गैस एजेंसी पर छापा: जांच में गड़बड़ी उजागर, 961 भरे-खाली सिलेंडर जब्त
- ईद की नमाज के बाद भोपाल में लगे नारे – अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद, सुन्नी और शिया के अलग-अलग आयोजन
- योगी सरकार अपराध के बदलते तरीकों पर पांच नई लैब्स से लगाएगी ब्रेक
- जरही में कुदरत का कहर, आंधी तूफान वा बारिश के साथ गिरे ओले
- ₹7.5 लाख करोड़ की नई परियोजनाओं के साथ पांचवीं ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी


