नई दिल्ली, (mediasaheb.com) । सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने अक्टूबर महीने के त्योहारी सीजन में रिकॉर्ड 2.52 लाख करोड़ रुपये के लोन वितरित किए हैं। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
दरअसल सरकार ने देशभर के करीब 400 जिलों में लोन देने की प्रक्रिया में तेजी लाने के उद्देश्य से लोन मेले का आयोजन करने को कहा था ताकि खुदरा ग्राहकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी को कर्ज दिया जा सके।
वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने बयान जारी कर बताया कि 2.52 लाख करोड़ रुपये के लोन वितरण में 1.05 लाख करोड़ रुपये का नया लोन भी शामिल है। इसके साथ 46,800 करोड़ रुपये की कार्यशील पूंजी भी लोन के तौर पर मेले में बैंकों ने ग्राहकों को मुहैया कराई है। (हि.स.)


