नई दिल्ली, (media saheb.com) देश में कोरोना वायरस संक्रमण (#Coronavirus) की रफ्तार धीमी पड़ने तथा संक्रमण के नये मामलों में उतार चढ़ाव के बीच इस सप्ताह दूसरी बार नये मामले 50 हजार से कम हुए है।
इस बीच शुक्रवार को 61 लाख 19 हजार 169 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 31
करोड़ 50 लाख 45 हजार 926 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में CORONA के 48,693
नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ एक लाख 83 हजार 143 हो गया है। इस दौरान 64 हजार 818 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 91 लाख 93 हजार 85 हो गयी है। सक्रिय मामले 17,303 कम होकर 5 लाख 95 हजार 565 रह गये हैं। इसी अवधि में 1,183 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3 लाख 94 हजार 493 हो गया है।
देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 1.97 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 96.72 फीसदी और मृत्यु दर 1.31
हो गयी है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 1045 कमी आने के बाद यह संख्या घटकर 1,23,866 रह गयी है। इसी दौरान राज्य में 10,138 मरीजों के स्वस्थ हाेने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 57,72799 हो गयी है जबकि 511 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,20,370 हो गया है।(वार्ता) (the states. news)
Tuesday, April 7
Breaking News
- 7 अप्रैल 2026 का राशिफल: मेष राशि वालों की बढ़ेगी भागदौड़, सिंह और मकर को मिलेगा मेहनत का फल
- बीजेपी स्थापना दिवस पर वसुंधरा राजे के तीखे तेवर, अवसरवादियों की जगह मूल वफादारों को तवज्जो देने की उठाई मांग
- Iran-US Ceasefire: ईरान ने 45 दिन के युद्धविराम और होर्मुज बंद करने की शर्तों को नकारा
- क्या अगले 48 घंटे में US-ईरान के बीच सीजफायर होगा? ईरान का मध्यस्थों को नया प्रस्ताव
- लखनऊ मेट्रो में बड़ी सुरक्षा चूक, बादशाहनगर स्टेशन पर महिला के बैग से 53 जिंदा कारतूस बरामद
- राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, जूनियर असिस्टेंट के पदों पर नियुक्तियों पर लगा ग्रहण
- Vyatipat Yog 2026: 25 अप्रैल को बनेगा खतरनाक व्यतिपात योग, इन 4 राशियों को रहेगी विशेष सतर्कता
- मंत्री टेटवाल ने विजेताओं को दी बधाई, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत के लिए दी शुभकामनाएं
- डीजीपी कैलाश मकवाणा के निर्देश पर प्रदेशभर में नशे के विरुद्धप्रभावी कार्रवाई
- बिहार की राजनीति में निशांत कुमार की एंट्री, नीतीश कुमार के सामने लगे अगले मुख्यमंत्री के नारे

