नई दिल्ली, (media saheb.com)
राज्यसभा
के सभापति एम वेंकैया नायडू ने कुछ सदस्यों के सीटी बजाने और मार्शल के कंधे पर
हाथ रखने पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए आज कहा कि उन्हें सदन की गरिमा को बनाए
रखना चाहिए।
एम
वेंकैया नायडू ने सदन की कार्यवाही शुरु करते हुए कहा कि उनके ध्यान में आया है कि
कुछ सदस्य अपनी पुरानी आदतों के कारण सदन में सीटी बजाते है। कुछ सदस्य मार्शल के
कंधे पर हाथ रखते है तथा कुछ सदस्य प्ले कार्ड लेकर मंत्री के सामने खड़े हो जाते
है। इससे सदन की गरिमा गिरती है।
उन्होंने
कहा कि क्या तो सदस्यों को सीटी बजाते रहने दिया जाना चाहिए या फिर उन पर कार्रवाई
करनी चाहिए। उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि सदस्यों से ऐसा करने की उन्हें
उम्मीद नहीं थी। सदस्य सरकार का विरोध करे। सदन का कामकाज रोके इस संबंध में वह
कुछ नहीं कहना चाहते। प्रश्नकाल और शून्यकाल सदन की सम्पति है। सदस्यों का नाम
पूकारा जाता है ताकि वे अपने मुद्दे उठाए और वह बुलेटिन में दर्ज हो। उन्होंने
सदस्यों से सदन में सदन की गरिमा को बनाए रखने पर जोर दिया।(वार्ता) For English News : the states.news
Friday, February 13
Breaking News
- क्राइम ब्रांच ने नशे के सौदागरों पर किया प्रहार,दो गिरफ्तार
- पांच साल से फरार महिला और युवक मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार
- संपत्ति कर नहीं भरने पर निगम का बड़ा एक्शन, चार व्यावसायिक परिसर सील
- Madhya Pradesh में सर्दी की विदाई, दिन-रात का पारा 30°C के पार; 13-16 फरवरी को आएगा नया सिस्टम, पर असर कमजोर
- Gwalior व्यापार मेले में 50% टैक्स छूट के बाद ग्राहकों की भीड़, कार शोरूम्स ने बुकिंग बंद की
- Chhattisgarh के गन्ना किसानों के खाते में करोड़ों की राशि, होली से पहले बड़ी राहत
- पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनते समय महिला को आया कार्डियक अरेस्ट, सांसें थम गईं
- Pakistan में आर्मी जनरल की पिटाई पर बवाल, सरकार ने बताया ‘बाथरूम में फिसलने’ की कहानी
- युवती ने पुलिस को ई-मेल भेजकर लगाए महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर रेप के आरोप, धमकियों का भी किया खुलासा
- Vidisha में कार 30 फीट गहरे तालाब में गिरी, 3 बारातियों की मौत; 7 घायल, 3 भोपाल रेफर


