नई दिल्ली, (media saheb.com) राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने संसद के आगामी मानसून सत्र की तैयारियों के मद्देनजर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया है।
राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि एम. वेंकैया नायडू ने 07
जुलाई को ओम बिरला के साथ बैठक की और मानसून सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा का कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में दोनों सदनों के महासचिव और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।
सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान तय किया गया कि मानसून सत्र के दौरान भी संसद के पिछले सत्र की तरह ही कोविड-19 मानकों का पालन किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार राज्यसभा के सभापति और लोकसभा अध्यक्ष ने सांसदों के टीकाकरण कार्यक्रम की भी समीक्षा की। बैठक में दोनों पीठासीन अधिकारियों को अवगत कराया गया कि दोनों सदनों के ज्यादातर सांसद टीका ले चुके हैं। दोनों पीठासीन अधिकारियों ने बाकी बचे सांसदों को भी टीका जल्द से जल्द लगवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
सूत्रों ने बताया कि राज्यसभा के 205 सदस्य को कोविड टीका चुके हैं। इनमें से 16 सांसद दोनों टीका ले चुके हैं जबकि 06 सांसद शारीरिक बीमारियों के कारण टीका नहीं ले पाए हैं। सूत्रों ने बताया कि संसद के मानसून सत्र में भी सांसद मुख्य कक्ष के अलावा दीर्घा में बैठेंगे।(वार्ता) (the states. news)
Monday, March 23
Breaking News
- नदियों की निर्मलता के लिए पूर्व की सरकार की तुलना में सीएम योगी ने किया 10 गुना काम
- खनिज एवं उपखनिज खनन से हुई राजस्व प्राप्ति में वृद्धि, सोनभद्र का रहा सर्वाधिक योगदान
- मुख्यमंत्री साय ने किया इनोवेशन महाकुंभ 1.0 के पोस्टर का विमोचन
- चैत्र नवरात्रि पर देवी मंदिरों-शक्तिपीठों में गूंजेंगे गीत-भजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
- योगी सरकार का द शैडो एप परछाईं की तरह करेगा बेटियों की सुरक्षा
- मां कन्हाई परमेश्वरी मंदिर में 126 ज्योत प्रज्वलित
- योगी सरकार की अभ्युदय योजना का मिला लाभ, यूपीएससी में प्रदेश की तीन बेटियों ने लहराया परचम
- सीएम यादव का बड़ा फैसला: कलेक्टर और गुना एसपी को तत्काल प्रभाव से हटाया
- आंधी-तूफान के बाद फिर मंडराया खतरा, अगले दो दिन भारी अलर्ट

