रायपुर (media
saheb.com) टूलकिट
मामले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा
दर्ज करवाए मामले में पुलिस द्वारा जारी दूसरी नोटिस पर भी BJP प्रवक्ता संबित पात्रा आज पेश नही हुए और पूछताछ के लिए जारी
नोटिस पर जवाब देने क लिए एक सप्ताह का फिर समय मांगा है।
रायपुर के सिविल लाईन थाने के प्रभारी को
संबित पात्रा के अधिवक्ता ने पुलिस को आज भेजे ईमेल में आज पेश होने पर असमर्थता
जताते हुए पूछताछ में शामिल होने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है।अधिवक्ता ने
इसके साथ ही पुलिस से पूछताछ के बिन्दु लिखित में देने का अनुरोध किया है जिससे कि
लिखित में जवाब दिया जा सके।(वार्ता) (the states. news)
Previous Articleप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टीके को जीवन रक्षा नहीं, प्रचार का बनाया साधन : प्रियंका गांधी वाड्रा
Next Article बंगाल की हिंसा को छत्तीसगढ़ में भुनाने BJP की योजना


