मुंबई, (mediasaheb.com) बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण फिल्मकार संजय लीला भंसाली के साथ फिर से काम करती नजर आ सकती हैं।
दीपिका ,संजय लीला भंसाली के साथ ‘गोलियों की रासलीला: राम लीला’,
‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ में काम कर चुकी हैं। दीपिका एक बार फिर संजय लीला भंसाली के साथ काम कर सकती हैं। संजय लीला भंसाली इन दिनों आलिया भट्ट के साथ ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ बना रहे हैं। संजय लीला भंसाली का अगला प्रोजेक्ट ‘बैजू बावरा’
है। यह फिल्म वर्ष 1952 में प्रदर्शित फिल्म बैजी बावरा की रीमेक है। बैजू बावरा में भारत भूषण और मीना कुमारी ने मुख्य भूमिका निभायी थी।
बताया जा रहा है कि फिल्म ‘बैजू बावरा’ के लिये भंसाली ने दीपिका पादुकोण से अप्रोच किया है। यह किरदार डकैत क्वीन रूपमती का है। इससे पूर्व फिल्म बैजू बावरा में डकैत क्वीन रूपमती का किरदार कुलदीप कौर ने निभाया था। बताया जा रहा है कि भंसाली और दीपिका के बीच प्रोजेक्ट को लेकर डिस्कशन हो चुकी है। यदि सबकुछ सही रहा तो दीपिका एक बार फिर भंसाली की फिल्म में काम करती नजर आ सकती हैं।(वार्ता) (the states. news)
Tuesday, April 7
Breaking News
- 7 अप्रैल 2026 का राशिफल: मेष राशि वालों की बढ़ेगी भागदौड़, सिंह और मकर को मिलेगा मेहनत का फल
- बीजेपी स्थापना दिवस पर वसुंधरा राजे के तीखे तेवर, अवसरवादियों की जगह मूल वफादारों को तवज्जो देने की उठाई मांग
- Iran-US Ceasefire: ईरान ने 45 दिन के युद्धविराम और होर्मुज बंद करने की शर्तों को नकारा
- क्या अगले 48 घंटे में US-ईरान के बीच सीजफायर होगा? ईरान का मध्यस्थों को नया प्रस्ताव
- लखनऊ मेट्रो में बड़ी सुरक्षा चूक, बादशाहनगर स्टेशन पर महिला के बैग से 53 जिंदा कारतूस बरामद
- राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, जूनियर असिस्टेंट के पदों पर नियुक्तियों पर लगा ग्रहण
- Vyatipat Yog 2026: 25 अप्रैल को बनेगा खतरनाक व्यतिपात योग, इन 4 राशियों को रहेगी विशेष सतर्कता
- मंत्री टेटवाल ने विजेताओं को दी बधाई, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत के लिए दी शुभकामनाएं
- डीजीपी कैलाश मकवाणा के निर्देश पर प्रदेशभर में नशे के विरुद्धप्रभावी कार्रवाई
- बिहार की राजनीति में निशांत कुमार की एंट्री, नीतीश कुमार के सामने लगे अगले मुख्यमंत्री के नारे

