नई दिल्ली, (media saheb.com) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि पूरे विश्व के सामने कोरोना महामारी से मुकाबले में योग उम्मीद की किरण बना हुआ है और ‘योग से सहयोग तक ‘का मंत्र एक नए भविष्य का मार्ग दिखाएगा, मानवता को सशक्त करेगा।
PM मोदी ने सोमवार को सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अपने संबोधन में कहा , “ आज जब पूरा विश्व कोरोना महामारी का मुकाबला कर रहा है, तो योग उम्मीद की एक किरण भी बना हुआ है। दो वर्ष से दुनिया भर के देशो में और भारत में भले ही बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ हों लेकिन योग दिवस के प्रति उत्साह ज़रा भी कम नहीं हुआ है।
भगवद् गीता का हवाला देते हुए श्री मोदी ने कहा , “गीता में कहा गया है कि दुखों से वियोग को, मुक्ति को ही योग कहते हैं। सबको साथ लेकर चलने वाली मानवता की ये योग यात्रा हमें ऐसे ही अनवरत आगे बढ़ानी है। चाहे कोई भी स्थान हो, कोई भी परिस्थिति हो, कोई भी आयु हो, हर एक के लिए, योग के पास कोई न कोई समाधान जरूर है।”
उन्होंने कहा , “ आज विश्व में,
योग के प्रति जिज्ञासा रखने वालों की संख्या बहुत बढ़ रही है। देश-विदेश में योग प्रतिष्ठानों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। ऐसे में योग का जो मूलभूत तत्वज्ञान है, मूलभूत सिद्धांत है, उसको कायम रखते हुए, योग,
जन-जन तक पहुँचे, अविरत पहुँचे और निरंतर पहुँचे, ये कार्य आवश्यक है। और ये कार्य योग से जुड़े लोगों को, योग के आचार्यों को, योग प्रचारकों को साथ मिलकर करना चाहिए। हमें खुद भी योग का संकल्प लेना है, और अपनों को भी इस संकल्प से जोड़ना है।’योग से सहयोग तक ‘का ये मंत्र हमें एक नए भविष्य का मार्ग दिखाएगा, मानवता को सशक्त करेगा।”(वार्ता) (the states. news)
Saturday, March 21
Breaking News
- उज्जैन में लजीज व्यंजनों का नया ठिकाना ‘नैवेद्य लोक’, इंदौर की छप्पन दुकान जैसा आनंद मिलेगा यहां
- 51 हादसों में 18 मौतें, टाइगर कॉरीडोर बरेठा घाट होगा फोर-लेन, केंद्र से मिली मंजूरी
- जमीन अधिग्रहण पर लागू होने जा रहे नए कानून से किसानों की होगी बल्ले-बल्ले, मुआवजे पर होगा ये खास प्रावधान
- जयपुर में निवेशकों से मिलेंगे मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव, टेक्सटाइल और EV सेक्टर पर होगी चर्चा
- राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, अप्रैल में मिलेगा तिगुना अनाज; सरकार का बड़ा ऐलान
- RTE एडमिशन में बड़ा बदलाव! अब केवल 1425 बच्चों को मिलेगा दाखिला, केजी-नर्सरी खत्म
- F-35, F-15, KC-135 टैंकर और रीपर ड्रोन: ईरान से जंग में अमेरिका को भारी नुकसान, 16 मिलिट्री जेट्स तबाह
- BSNL का प्राइवेटाइजेशन जल्द? सरकार ने दी बड़ी जानकारी
- 21 मार्च 2026 का राशिफल: जानें किसके लिए होगा दिन खास और कौन रहे सतर्क
- होर्मुज स्ट्रेट खोलने की तैयारी तेज: ट्रंप की नजर खर्ग द्वीप पर, क्या है अमेरिका का गेम प्लान?

