बिलासपुर (media saheb.com) आज दिनांक 01.02.2021 को एसईसीएल के निदेशक (वित्त) श्री एस.एम. चैधरी ने कार्यवाहक निदेशक (कार्मिक) का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने पर निदेशक (कार्मिक) सचिवालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ से उनका आत्मीय स्वागत किया।
ज्ञात हो कि एसईसीएल के निदेशक (कार्मिक) के पद पर लम्बे कार्यकाल के बाद 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए डाॅ. आर.एस. झा का कार्य कंपनी में ही पदस्थ निदेशक (वित्त) श्री एस.एम. चैधरी जिन्हें कोयला उद्योग की कार्यप्रणालियों का दीर्घ अनुभव है निदेशक (कार्मिक) का भी कार्य देंखेंगे। भारत सरकार के अंडर सेक्रेट्री संजीब भट्टाचार्य ने इस बाबत आदेश जारी किया है। जारी आदेश में श्री एस.एम. चैधरी को अगले छह माह जब तक पूर्णकालिक निदेशक (कार्मिक) की नियुक्ति नहीं हो जाती है तब तक श्री चैधरी ही एसईसीएल में निदेशक (वित्त) के साथ ही साथ निदेशक (कार्मिक) का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
श्री चैधरी ने निदेशक (कार्मिक) का पदभार ग्रहण करते ही कार्मिक विभाग के अधीन समस्त विभागों की समीक्षा बैठक ली तथा कार्मिक विभाग के अधीन कार्य करने वाले प्रत्येक विभाग की वर्तमान वस्तुस्थिति की जानकारी ली एवं अमूल्य सुझाव प्रस्तुत किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बतौर निदेशक (कार्मिक) के रूप में कार्य करने का यह उनका पहला सुअवसर है। उन्होंने समीक्षा बैठक में कार्मिक विभाग से सम्बद्ध समस्त अधिकारियों से आव्हान किया कि वे कार्य की गति को यथोचित बनाए रखें, प्रत्येक विभाग के कार्यों की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा किए जाने का निर्देश दिया, साथ ही यदि विभागों को कार्य में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर व्यक्तिशः उपलब्ध रहने का आश्वासन दिया।
Monday, March 2
Breaking News
- 02 मार्च 2026 का राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल, जाने किसे मिलेगा लाभ
- संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत
- ईरान में बड़ा बदलाव: अयातुल्लाह अलीरेजा अराफी बने अंतरिम सर्वोच्च नेता
- महासमुंद में बरगढ़-बलांगीर-महासमुंद डिवीजन के 15 माओवादियों का पुनर्वास, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया स्वागत
- खामेनेई के निधन के बाद भड़का रूस, पुतिन का तीखा रुख; चीन-उत्तर कोरिया ने अमेरिका-इजरायल को घेरा
- आरडीएसएस के कार्यों का समय पर उपभोक्ताओं को मिले लाभ : ऊर्जा मंत्री तोमर
- राष्ट्र निर्माण में तमिलनाडु की अहम भूमिका, पीएम मोदी ने जताया भरोसा
- ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर
- ईरान का बड़ा दावा: USS अब्राहम लिंकन पर 4 मिसाइलों से हमला
- प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

