मुंबई (media
saheb.com) विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में चार दिन बाद तेजी लौट आई। बीएसई का 30
शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 166.07 अंक यानी 0.32 प्रतिशत चढ़कर 52,484.67 अंक पर पहुँच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 42.20 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की मजबूती के साथ 15,722.20 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले लगातार 4 दिन दोनों सूचकांकों में गिरावट रही थी।
सुबह बढ़त के साथ खुलने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट में चले गये थे, लेकिन लिवाली बढ़ने से दोपहर बाद दुबारा हरे निशान में लौट आये। ऊर्जा,
स्वास्थ्य, बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों में लिवाली से बाजार में तेजी रही। बिजली और धातु समूहों की कंपनियों में बिकवाली से बाजार पर दबाव बना।
छोटी कंपनियों में लिवाली का क्रम बना रहा। बीएसई का स्मॉलकैप 1.01 प्रतिशत उछलकर 25,567.26 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। मझौली कंपनियों का सूचकांक मिडकैप 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 22,505.82 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों में तेजी और 14 कंपनियों में गिरावट रही। आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 1.53 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 1.50 प्रतिशत और भारतीय स्टेट बैंक का 0.99 प्रतिशत मजबूत हुआ। टाटा स्टील में सबसे अधिक 2.36 फीसदी की गिरावट रही। पावरग्रिड का शेयर भी 1.23 फीसदी टूट गया।
एशिया में चीन का शंघाई कंपोजिट 1.95 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 1.80 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.01 प्रतिशत लुढ़क गया। जापान के निक्केई में 0.27 प्रतिशत की मजबूती दर्ज की गई। यूरोपीय बाजारों में तेजी रही। शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.43 फीसदी और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.12 प्रतिशत मजबूत हुआ।(वार्ता) (the states. news)
Tuesday, April 7
Breaking News
- 7 अप्रैल 2026 का राशिफल: मेष राशि वालों की बढ़ेगी भागदौड़, सिंह और मकर को मिलेगा मेहनत का फल
- बीजेपी स्थापना दिवस पर वसुंधरा राजे के तीखे तेवर, अवसरवादियों की जगह मूल वफादारों को तवज्जो देने की उठाई मांग
- Iran-US Ceasefire: ईरान ने 45 दिन के युद्धविराम और होर्मुज बंद करने की शर्तों को नकारा
- क्या अगले 48 घंटे में US-ईरान के बीच सीजफायर होगा? ईरान का मध्यस्थों को नया प्रस्ताव
- लखनऊ मेट्रो में बड़ी सुरक्षा चूक, बादशाहनगर स्टेशन पर महिला के बैग से 53 जिंदा कारतूस बरामद
- राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, जूनियर असिस्टेंट के पदों पर नियुक्तियों पर लगा ग्रहण
- Vyatipat Yog 2026: 25 अप्रैल को बनेगा खतरनाक व्यतिपात योग, इन 4 राशियों को रहेगी विशेष सतर्कता
- मंत्री टेटवाल ने विजेताओं को दी बधाई, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत के लिए दी शुभकामनाएं
- डीजीपी कैलाश मकवाणा के निर्देश पर प्रदेशभर में नशे के विरुद्धप्रभावी कार्रवाई
- बिहार की राजनीति में निशांत कुमार की एंट्री, नीतीश कुमार के सामने लगे अगले मुख्यमंत्री के नारे


