मुंबई (media
saheb.com) COVID-19 के मामलों में कमी से घरेलू शेयर बाजारों में बीते सप्ताह लगातार दूसरी साप्ताहिक तेजी के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर कोविड के ग्राफ के साथ ही जीडीपी के आंकड़ों पर भी रहेगी।
वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के आंकड़े सोमवार को जारी होने हैं। महामारी के कारण जीडीपी में गिरावट तय है। देखने वाली बात यह होगी कि यह गिरावट कितनी रहती है और चौथी तिमाही में कितना सुधार देखने को मिलता है।
पिछला सप्ताह निवेशकों के लिए अच्छा रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सभी पांच कारोबारी दिवस बढ़त में रहा। पूरे सप्ताह के दौरान 260.35 अंक यानी 1.72 फीसदी चढ़कर ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर 15,435.65 अंक पर बंद हुआ।
BSE का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स भी 882.40 अंक यानी 1.75 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त के साथ 51,422.88 अंक पर पहुंच गया जो करीब तीन महीने का उच्चतम स्तर है। इसमें मंगलवार को छोड़ अन्य चार दिन तेजी रही।
मझौली कंपनियों का सूचकांक मिडकैप 176.08 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की मजबूती के साथ 21,661.83 अंक पर बंद हुआ। छोटी कंपनियों का सूचकांक स्मॉलकैप 348.29 अंक यानी 1.51 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त में 23,478.69 अंक पर पहुंच गया। मिडकैप और स्मॉलकैप भी गुरुवार को ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गये थे हालांकि शुक्रवार को इनमें गिरावट रही।(वार्ता) (the states. news)
Saturday, February 14
Breaking News
- 30 हजार फीट पर उड़ान बनी अखाड़ा! यात्रियों के बीच खूनी झड़प, बेल्जियम में इमरजेंसी लैंडिंग
- जयराम रमेश की मांग: घरेलू धन प्रेषण सस्ता और तेज़ बनाने पर जोर
- तिलक से लौटते वक्त मौत का तांडव: ट्रक की टक्कर में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, 10 दिन बाद थी बेटी की शादी
- Valentine’s Day पर बड़ा झटका या मौका? चांदी ₹20,000 सस्ती, सोना भी गिरा—जानें 22-24 कैरेट का ताजा भाव
- कोल्ड्रिफ कफ सिरप मामले में विसरा रिपोर्ट ने खोला सच, मासूमों की मौत का बड़ा खुलासा
- सैन फ्रांसिस्को में लापता भारतीय छात्र, अमेरिकी प्रशासन अलर्ट; दूतावास परिवार के संपर्क में
- PMO का बदलेगा ठिकाना: साउथ ब्लॉक से ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट होंगी कैबिनेट मीटिंग्स
- बांग्लादेश में तारिक रहमान के शपथ समारोह में PM मोदी को न्योता मिलने की तैयारी, BNP कर सकती है आमंत्रण
- भारत-कनाडा CEPA डील पर बढ़ा भरोसा, उच्चायुक्त बोले—समझौता दूर नहीं
- खाद्य सुरक्षा योजना में जुड़ेंगे नाम, बच्चों के जन्म और शादी के बाद नहीं अटकेगा राशन

