शिकागो 04 जून(mediasaheb.com)
। शिकागो में हिंसा की घटनाओं में तेज़ी से
वृद्धि हो रही है। पिछले एक सप्ताह में गोलीबारी की विभिन्न घटनाओं में 52 लोगों को गोली लगी। इनमें से दस लोगों को मौत के मुंह में
जाने से बचाया नहीं जा सका। शिकागो पुलिस ने दावा किया है कि ये गोलीबारी की
घटनाएं गिरोहों में परस्पर रंजिशन हो रही हैं।
शिकागो पुलिस के डिप्टी चीफ एल
नागोड़े शहर के पश्चमी हिस्से पर निगाहें लगाए रखते है। उन्होंने कहा है कि इस
इलाके में मादक दवा के धंधे को लेकर दो गिरोहों में आए दिन हिंसात्मक घटनाएं हो
रही हैं। हालांकि 92 बंदूके
कब्जे में ली गई हैं और 18 लोगों को
हिरासत में भी लिया गया है।
मेमोरियल डे पर सोमवार को
गोलीबारी की एक घटना में पांच लोग मारे गए थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक
हिंसात्मक घटना बहुत दिल दहलाने वाली थी। मंगलवार को हुई इस घटना में दिखाया गया
है एक 24 वर्षीय महिला ब्रिटनी हिल की समीप से
गोली मार कर हत्या कर दी गई जबकि उसकी गोद में एक बच्चा था। पश्चमी शिकागो में हुई
इस घटना में एक व्यक्ति गाड़ी में समीप से गोली मार कर रफू चक्कर हो गया।
उल्लेखनीय है कि शिकागो में सन 2016 में 777 और 2018 में 561 लोग गोलीबारी में मारे गाए थे, जो अमेरिका के दो बड़े शहरों न्यू यॉर्क और लॉस एंजेल्स से
कहीं अधिक है। इसके बावजूद पुलिस का दावा है कि मौजूदा वर्ष के पहले पांच महीनों
में हिंसा में गिरावट हुई है। शिकागो पुलिस अधीक्षक जानसन ने कहा है कि जैसे जैसे
गर्मी आएगी,
हिंसा की घटनाओं में वृद्धि हो
सकती है लेकिन पुलिस ने व्यापक बंदोबस्त किए हैं।
(हिस)
Tuesday, March 10
Breaking News
- RBI ने उठाया बड़ा कदम: डिजिटल फ्रॉड में ग्राहकों को अब मिलेगा मुआवजा
- एमपी के बड़े आदिवासी महोत्सव में शामिल होंगे Amit Shah, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
- लाडली बहना योजना: 34वीं किस्त जल्द आएगी, सीएम एक क्लिक से भेजेंगे 1500 रुपए
- अबू धाबी की तरह नया नोएडा: 2041 मास्टर प्लान में 3000 उद्योग और 6 लाख आबादी की तैयारी
- MP राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव का ऐलान: 12 मई को वोटिंग, 16 जून से मतगणना
- 19 मार्च से गंगा घाट पर होगी भव्य आरती, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएँ सुनिश्चित
- 10 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य जानें
- कांग्रेस MLA मुकेश मल्होत्रा की सदस्यता रद्द, बीजेपी के रामनिवास रावत बने नए विधायक
- जम्मू–पुंछ नेशनल हाईवे पर हादसा: महिला और 5 दिन के शिशु की दर्दनाक मौत
- तेहरान के साथ रूस का मजबूत गठबंधन, पुतिन ने नए सुप्रीम लीडर को दी बधाई


