मुंबई
(mediasaheb.com) बॉलीवुड अभिनेत्री
आलिया भट्ट एक बार फिर किंग खान शाहरूख खान के साथ काम करती नजर आ सकती हैं।
शाहरुख काफी समय
से फिल्मों से दूर हैं। पिछली बार शाहरुख ने आनंद एल राय की फिल्म ‘जीरो’ की थी जिसमें उनके
साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में थीं। यह फिल्म दर्शकों को
कुछ खास पसंद नहीं आई थी और इसके बाद शाहरुख ने फिल्मों से लंबा ब्रेक ले लिया।
काफी समय से शाहरुख के फैन्स उनकी अगली फिल्म की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं लेकिन
शाहरुख ने अभी तक इस बारे में कोई कन्फर्म घोषणा नहीं की है।
कहा जा रहा है कि
शाहरुख की अगली फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट हो सकती हैं। यदि ऐसा होता है तो
डियर जिंदगी के बाद यह जोड़ी एक बार फिर साथ दिखाई देगी। कहा जा रहा है कि शाहरुख
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की अगली फिल्म में काम कर सकते हैं। इस फिल्म में शाहरुख
के ऑपोजिट आलिया को कास्ट किया जा सकता है। अभी तक इस बारे में कोई कन्फर्म
रिपोर्ट तो नहीं आई है लेकिन यदि ऐसा होता है तो शाहरुख-आलिया की जोड़ी को एक बार
फिर साथ देखना दिलचस्प होगा।(वार्ता)
Saturday, April 11
Breaking News
- 11 अप्रैल 2026 का राशिफल: मेष राशि में बढ़ेगी भागदौड़, सिंह और मकर को मिलेगा मेहनत का फल
- दिल्ली के कपासहेड़ा में एक्सपायर्ड सामान का बड़ा रैकेट पकड़ा गया
- नागौर में इलेक्ट्रिक कार का गलत चालान, जांच के आदेश
- चेपॉक में CSK बनाम दिल्ली कैपिटल्स, पहली जीत की तलाश
- प्रदेश के विद्यार्थियों ने देखी उत्तर-पूर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं जीवन शैली
- पति की हत्या कर रो-रोकर पत्नी ने किया ड्रामा, वायरल हुआ ‘कातिल’ बीवी का वीडियो
- बॉलीवुड गानों पर थिरके निक जोनस, सोशल मीडिया पर वीडियो ट्रेंड में
- 2200 करोड़ रुपये के मेगा प्रोजेक्ट से यूपी का प्रवेश द्वार गाजियाबाद बनेगा इंटीग्रेटेड अर्बन हब
- सलमान खान विवाद पर हेमा शर्मा का खुलासा, करियर को लेकर दिया बयान
- पटना में 12 अप्रैल को राहुल गांधी का बड़ा राजनीतिक दौरा

