रायपुर(mediasaheb.com) । आपके दोस्त अक्सर
आपसे यही कहते हैं कि आप चुप-चुप रहने लगे हैं, किसी से ज्यादा बात भी नहीं करते… और
आपको खुद भी मन में बेचैनी रहती है? आजकल अकेलापन महसूस करते हैं और ऐसा लगता है कि आप खुश ही नहीं
रह सकते… तो ऐसा बिलकुल नहीं है. ये माना जा सकता है कि आज की भागमभाग भरी लाइफ
में खुद के लिए समय निकालना, डिप्रेशन से दूर रहना और तनाव पर जीत पाना जरा मुश्किल है। और
उसी मुश्किल कार्य को कैसे आसानी से किया जा सकता है बताने के लिए कृति समूह ने
वेबिनार का आयोजन किया।
इस वेबिनार में इस कोरोना के समय में उत्पन्न हुई समस्या एवं
उनके दुष्प्रभाव पर खुल के बात हुई। युवास्था में छात्र कैसे खुद को
डिप्रेशन से दूर रख सकते है इस पर मुख्यवक्त के रूप में मौजूद भावना अग्रवाल ने
अपना ज्ञान सांझा किया। इस विशेष वेबिनार में इंग्लैंड में हैप्पीनेस कोच के रूप
में काम कर रही लोरेन स्टंप भी जुड़ीं।
लोरेन ने बताया कि इंसान को आप एक दिन में खुश रहना या खुद को
डिप्रेशन से दूर रखना नहीं सीखा सकते है। यह एक लंबी प्रक्रिया है पर लंबी होने के
साथ साथ बेहद महत्वपूर्ण भी है। इसलिए हम छात्रों के साथ थोड़े के अंतराल में जुड़ते
रहेंगे और वेबिनार की सांखला आगे बढ़ते रहंगे। लोरेन के साथ भारत में सक्रिय रूप से
काम कर रही भावना अग्रवाल भी जुड़ी, जो काफी लंबे समय से इसी मुद्दे में काम कर रही है। भावना ने मन
के जीते जीत, मन के हारे हार कहावत का सहारा लेते हुए अपनी बात रखी एवं विषय
को गहराई से समझाया।
इस वेबिनार के अंतिम चरण में छात्रों ने अपने मन की बात खुल के
सामने रखी जिसके उत्तर में मुख्यवक्ताओं उन्हें परामर्श दिए। इस लाइव वेबिनार का
प्रसारण कृति ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के फसबूक पेज में हुआ। इस विशेष वेबिनार में
कॉलेज निर्देशक श्री अभिषेक अग्रवाल, प्रबंध निर्देशक श्रीमती दिव्या अग्रवाल, ग्रुप सीईओ सुमित
अग्रवाल, अकैडमिक डायरेक्टर डॉ बी सी जैन विभागाध्यक्ष डॉ प्रांजलि गनी, प्राचार्य रुपाली
चौधरी, प्राचार्य निधि शुक्ल, इंदौर की मेडीकैप यूनिवर्सिटी की विभागाध्यक्ष वैशाली चौरे, संकाय के सदस्य एवं
छात्र शामिल हुए।(the states. news)
Monday, March 23
Breaking News
- बीजिंग और दिल्ली के बीच फिर जुड़ेगी सीधी उड़ान, एअर चाइना ने किया बड़ा ऐलान
- पेंशनधारियों के लिए अलर्ट: 31 मार्च से पहले पूरा करें ये काम, वरना अटक जाएगी पेंशन
- MP सरकार की बड़ी खरीद: 250 करोड़ का लग्ज़री जेट विमान जल्द होगा शामिल
- सोया तेल के दाम में उछाल: लंबा खिंच रहा युद्ध, वैश्विक बाजार में तेज़ी का असर
- दिल्ली सरकार पर दबाव: आतिशी को चेतावनी, 4 विधायकों का निलंबन रद्द करो वरना…
- दिल्ली कैपिटल्स इस बार खिताब की प्रबल दावेदार, पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान
- 8वां वेतन आयोग कब से लागू होगा? पुराने ट्रेंड, एरियर और डिमांड की पूरी जानकारी
- भारत ने खोजा नया रास्ता, होर्मुज पर निर्भरता कम, तेल का भंडार आ रहा है यहां से
- प्री-मानसून एक्टिव: 23–25 मार्च तक भारी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में मौसम बिगड़ने के आसार
- गर्मी में सफर होगा आसान! 18+ ‘समर स्पेशल ट्रेनें’ चलाने का ऐलान, पूरा शेड्यूल जारी

