वाशिंगटन, (mediasaheb.com)
विश्व बैंक ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से भारत के सर्वाधिक प्रभावित गरीबों और कमजोर वर्गों के लिए एक अरब डॉलर का सामाजिक संरक्षण पैकेज मंजूर किया है।
विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक मंडल ने 14
मई की बैठक में इस पैकेज को स्वीकृति दी।
इसे मिलाकर विश्व बैंक की कोविड-19 महामारी चुनौती से निपटने के लिए भारत को दी जा रही मदद दो अरब डॉलर हो गई। एक अरब डॉलर की त्वरित मदद पिछले माह भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र को दी गई थी।
नये पैकेज की राशि दो किस्तों में दी जायेगी। चालू वित्त वर्ष में पहले 75 करोड़ डॉलर
का त्वरित आवंटन होगा जबकि शेष 25 करोड़ डॉलर अगले वित्त वर्ष में मिलेंगे।
पहली किस्त की राशि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत खर्च की जायेगी जिससे नगदी हस्तांतरण और खाद्य लाभों के क्रियान्वयन में त्वरित मदद मिलेगी। दूसरी किस्त सामाजिक संरक्षण कार्यों पर व्यय की जायेगी।(वार्ता)
Saturday, April 11
Breaking News
- 11 अप्रैल 2026 का राशिफल: मेष राशि में बढ़ेगी भागदौड़, सिंह और मकर को मिलेगा मेहनत का फल
- दिल्ली के कपासहेड़ा में एक्सपायर्ड सामान का बड़ा रैकेट पकड़ा गया
- नागौर में इलेक्ट्रिक कार का गलत चालान, जांच के आदेश
- चेपॉक में CSK बनाम दिल्ली कैपिटल्स, पहली जीत की तलाश
- प्रदेश के विद्यार्थियों ने देखी उत्तर-पूर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं जीवन शैली
- पति की हत्या कर रो-रोकर पत्नी ने किया ड्रामा, वायरल हुआ ‘कातिल’ बीवी का वीडियो
- बॉलीवुड गानों पर थिरके निक जोनस, सोशल मीडिया पर वीडियो ट्रेंड में
- 2200 करोड़ रुपये के मेगा प्रोजेक्ट से यूपी का प्रवेश द्वार गाजियाबाद बनेगा इंटीग्रेटेड अर्बन हब
- सलमान खान विवाद पर हेमा शर्मा का खुलासा, करियर को लेकर दिया बयान
- पटना में 12 अप्रैल को राहुल गांधी का बड़ा राजनीतिक दौरा


