नई दिल्ली, (media saheb.com) कृषि, मछली पालन, नर्सिंग, ऑटोमोबाइल
की मरम्मत और विमानन जैसे 14 विशेष क्षेत्रों में कौशल प्राप्त भारतीय
श्रमिकों को जापान में रोजगार के अवसर अब आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय
मंत्रिमंडल की यहाँ आज हुई बैठक में इस आशय के एक सहमति पत्र को मंजूरी दी गई। जिन
14 क्षेत्रों की पहचान इस सहमति पत्र के तहत की गई
है उनमें कृषि, मछली पालन, नर्सिंग, विमानन, भवनों की
सफाई, मटिरियल प्रोसेसिंग, औद्योगिक मशीनरी विनिर्माण, विद्युत
एवं इलेक्ट्रॉनिक सूचना उद्योग, निर्माण, पोत निर्माण एवं जहाजरानी, ऑटोमोबाइल
की मरम्मत, लॉजिंग, खाद्य एवं
पेय निर्माण और खाद्य सेवा उद्योग शामिल हैं।
बैठक के बाद जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है कि जापान
में जाकर काम करने के लिए श्रमिकों के लिए संबंधित क्षेत्र में जरूरी कौशल
प्रशिक्षण पूरा करने के अलावा जापानी भाषा का ज्ञान भी आवश्यक होगा। वहाँ इन
भारतीय श्रमिकों को “विशिष्ट कौशल प्राप्त श्रमिक” का दर्जा दिया जायेगा।(वार्ता) (the states. news)
Saturday, March 28
Breaking News
- पेट्रोल-डीजल सस्ता: एक्साइज में भारी कटौती, जनता को बड़ी राहत – बिंदल
- पश्चिम बंगाल में नहीं चलेगी बुलडोजर राजनीति: Abhishek Banerjee
- एपस्टीन पीड़ितों का गूगल पर बड़ा आरोप, संवेदनशील जानकारी लीक करने की शिकायत दर्ज
- बंगाल हिंसा पर अयोध्या के संतों का गुस्सा, राष्ट्रपति शासन की मांग तेज
- ममता की छांव और उम्मीद की नई किरण : अनामिका जैन के सेवा संकल्प की अनकही दास्तान
- खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मध्य पूर्व संकट के बीच थाई पीएम का बड़ा बयान: ‘ईंधन कुप्रबंधन’ पर माफी
- प्रकृति संरक्षण के लिए शिक्षकों का विशेष प्रशिक्षण
- यूपी में मौसम का मिजाज बदलेगा बार-बार, 1 अप्रैल तक बारिश के आसार
- पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज से गुजरेंगे भारत के दो और तेल टैंकर


