रायपुर (mediasaheb.com)। राजधानी की स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में एक यात्री की तबीयत खराब होने के कारण स्पाइसजेट विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई और मरीज को अस्पताल पहुंचाया गया। किंतु शाम तक विमान ने उड़ान नहीं भरी थी।
जानकारी के अनुसार गुरूवार को गुवाहाटी से मुंंबई के लिए उड़ी स्पाइसजेट विमान उड़ान संख्या 6481 में अचानक एक यात्री जितेंद्र शिंदे की ह्दय गति कमजोर हो गई। तब पायलटों ने विमान का रास्ता नहीं बदला और यात्री को रायपुर में उतारा गया। उक्त विमान 2:15 पर रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पर उतरी। विमानतल पर पहले से ही खड़े एंबुलेंस के द्वारा मरीज को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया।
विमान में लगभग 175 यात्री सवार थे। इधर मरीज को उतारने के बाद भी देर शाम तक स्पाईजेट का विमान रायपुर विमानतल पर ही खड़ा रहा। पता चला है कि इस कैटेगरी की विमान को रायपुर से ऑपरेट नहीं किया जाता जिसके चलते इस विमान को पुशबैक करने का औजार दिल्ली से मंगवाया जा रहा है, जो कि विस्तारा की विमान से देर रात तक पहुंचने की उम्मीद है उसके बाद ही विमान की रवानगी हो पाएगी। इस कारण के चलते रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उक्त विमान के सारे याात्री फसे हुए है।

