नई दिल्ली, (mediasaheb.com) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11 माह के उच्च स्तर पर पहुंच गया है । यह 12 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में 1.11 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 414.89 अरब डॉलर पहुंच गया है। यह पिछले साल मई के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 12 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 64.64 करोड़ डॉलर की बढ़त में 386.76 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 7.74 करोड़ डॉलर बढ़कर 23.30 अरब डॉलर हो गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 37.81 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 3.36 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 33 लाख डॉलर बढ़कर 1.46 अरब डॉलर रहा। उल्लेखनीय है कि विदेशी मुद्रा भंडार 18 मई 2018 को समाप्त सप्ताह में 415.05 अरब डॉलर रहा था। यह लगातार नौंवा सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। इससे पहले पांच अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह 1.88 अरब डॉलर बढ़कर 413.78 अरब डॉलर पर रहा था। (हि.स.)।
Monday, March 9
Breaking News
- कांग्रेस MLA मुकेश मल्होत्रा की सदस्यता रद्द, बीजेपी के रामनिवास रावत बने नए विधायक
- जम्मू–पुंछ नेशनल हाईवे पर हादसा: महिला और 5 दिन के शिशु की दर्दनाक मौत
- तेहरान के साथ रूस का मजबूत गठबंधन, पुतिन ने नए सुप्रीम लीडर को दी बधाई
- बागेश्वर में बेटियों ने निभाई पारंपरिक जिम्मेदारी, मां को दी मुखाग्नि
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए कृत संकल्पित
- पश्चिम एशिया संकट पर उच्च स्तरीय बैठक: पीएम मोदी और अमित शाह ने की समीक्षा
- मिडिल ईस्ट संकट: इंडिगो फ्लाइट ने इथोपिया सीमा पर किया यू-टर्न
- उत्तम नगर तरुण हत्याकांड में बड़ा खुलासा: गुब्बारे के छींटों से भड़का विवाद, मुख्य आरोपी सायरा गिरफ्तार
- बहरीन की सरकारी तेल कंपनी पर हमला, देश में ईंधन सप्लाई पर संकट
- उज्जैन में क्रिकेट जीत का जश्न भड़काया विवाद, दो समुदाय आमने-सामने


