रायपुर, ( Mediasaheb.com )अम्बुजा सिटी सेन्टर माॅल एवं असल लेडिज ग्रुप, विष्व भारती आटो मोंबाइल की प्रस्तुति ‘‘विंटर फैमिली कार रैली 2019’’ का आयोजन आज अम्बुजा सिटी सेन्टर माॅल में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा के सांसद छाया वर्मा थी।
इस पारिवारिक कार रैली में अपना एक अलग ही मजा है एवं सपरिवार इसका लुत्फ उठाये। जिसमें खोज रायपुर के आधार पर क्लूज दिए गये और जिसने सबसे ज्यादा क्लूज एवं र्पाॅइंट इक्टठा किये उन्हें सोने चाँदी के उपहार, गोवा ट्रिप एवं अन्य पुरस्कारों से नवाजा गया। अनिल जोतसिंघानी ने बताया कि इस मजेदार रैली में प्रतिभागियों को मजेदार क्लू दिये थे। मजेदार क्लू को साल्व करके उन्हें उस जगह पर पहुच कर पाॅइट्स इकठ्ठा करना था, इस फैमिली कार रैली का विशय सोषल मीडिया का पंचनामा था। इस प्रतियोगिता में मोस्ट क्रेजी कार, बेस्ट कार डेकोरेषन, बेस्ट ड्रेस्ड फैमली, बेस्ट थीम अवार्ड, बेस्ट टाईमिंग, बेस्ट फिमेल ड्राइवर अवार्ड सहित अनेक पुरस्कार प्रतियोगी को दिये गए। विजेताओं को मिले विविध अवार्ड – मोस्ट क्रेजी कार,बेस्ट कार डेकोरेषन,बेस्ट ड्रेस्ड फेमिली, बेस्ट थीम अवार्ड, बेस्ट टाईमिंग अवार्ड,बेस्ट फिमेल ड्राइवर |

