नई दिल्ली, (media
saheb.com) लॉकडालन #lockdown के बाद अब धीरे धीरे अर्थव्यवस्था के
पटरी पर लौटने के साथ ही राजस्व संग्रह भी बढ़ने लगा है। इस वर्ष अक्टूबर में
जीएसटी संग्रह 105155 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो पिछले
वर्ष के इसी महीने में संग्रहित राजस्व की तुलना में 10 फीसदी अधिक है।
वित्त मंत्रालय द्वारा आज यहां जारी जीएसटी संग्रह के आंकड़ों
के अनुसार अक्टूबर 2020 में जीएसटी राजस्व संग्रह 105155 करोड़ रुपये रहा जिसमें सीजीएसटी 19193 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 25411 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 52540 करोड़ रुपये और 8011 करोड़
रुपये क्षतिपूर्ति उपकर शामिल है। आईजीएसटी में 23375 करोड़
रुपये और क्षतिपूर्ति उपकर में 932 करोड़
रुपये आयातित वस्तुओं पर संग्रहित कर शामिल है। वित्त मंत्रालय के अनुसार 31 अक्टूबर तक 80 लाख
करदाताओं ने जीएसटीआर 3 बी रिटर्न दाखिल किया है।
सरकार ने आईजीएसटी राजस्व में से 25091 करोड़ रुपये सीजीएसटी में और 19427 करोड़
रुपये एसजीएसटी में हस्तातंरित किये हैं। नियमित हस्तातंरण के बाद अक्टूबर में
केन्द्र सरकार को 44285 करोड़ रुपये और राज्यों को 44839 करोड़ रुपये मिले हैं।(वार्ता)
(the states. news)
Friday, February 27
Breaking News
- बढ़ती मुसीबतों में घिरे Asim Munir, भारत तनाव के बीच BLA हमले और अफगान मोर्चे की चुनौती
- सेमीफाइनल की दौड़ में न्यूजीलैंड, स्पिन जाल में फंसेगा इंग्लैंड?
- सोने-चांदी के दाम में तेजी, क्या US के फैसलों ने किया मार्केट को प्रभावित?
- तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा कदम, पूर्व CM पन्नीरसेल्वम ने थामा DMK का हाथ
- सहारनपुर में कशिश-आजम फरारी पर हंगामा, हिंदूवादी संगठनों ने सड़क जाम कर हनुमान चालीसा पढ़ी
- 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा का विस्तार, अब और ज्यादा लोग होंगे लाभार्थी
- लिवर कैंर से जंग हार गए रिंकू सिंह के पिता, क्रिकेटर के घर छाया मातम
- जिम्बाब्वे पर जीत के बाद भी संतुष्ट नहीं सूर्या, टीम इंडिया की इस कमी पर जताई चिंता
- AI अब विभागों में खोलेगा गड़बड़ियों की पोल, लीगल मैनेजमेंट सिस्टम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
- Salary Hike 2026: 9.1% तक वेतन वृद्धि की उम्मीद, कौन‑से सेक्टर को मिलेगा सबसे अधिक लाभ?


