बिलासपुर(mediasaheb.com) शहर में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच अब ज़िला कोविड हॉस्पिटल की क्षमता में विस्तार का निर्णय लिया गया है। ज्ञात हो कि वर्तमान में ज़िला हॉस्पिटल के तृतीय तल पर कोविड हॉस्पिटल का संचालन किया जा रहा है । इस हेतु, शहर में अवस्थित भारत सरकार के उपक्रम एसईसीएल ने अपने सीएसआर मद से कुल 1.34 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। कुल राशि का बीस प्रतिशत कार्य शुरू होने से पूर्व अग्रिम के रूप में दिया गया है।स्वीकृत राशि हेतु निर्धारित कार्य के स्कोप में सिविल कार्य, विद्युतीकरण, वाटर सप्लाई, एयर कंडीशनिंग, सीसीटीव्ही कैमरे, साउंड सिस्टम की आवश्यक व्यवस्था शामिल है। लगेगी ऑक्सिजन सप्लाई लाइन – प्रस्तावित कार्य विस्तार से अब कोविड
हॉस्पिटल में 120 प्वाइंट युक्त ऑक्सिजन सप्लाई लाइन भी उपलब्ध हो सकेगी जिससे गम्भीर प्रकृति के संक्रमित मरीज़ों के इलाज में सहूलियत होगी। कोयला उत्पादक कम्पनी का सामाजिक दायित्व – ज्ञात हो कि एसईसीएल कोल इंडिया लिमिटेड की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कम्पनी है जिसने लगातार तीसरे वर्ष 150 मिलियन टन से अधिक कोयला उत्पादित किया है ।(the states. news)


