नयी दिल्ली ,( mediasaheb.com) लगातार पाँचवें दिन घटते हुये पेट्रोल के दाम आज तीन सप्ताह से अधिक के निचले स्तर पर और डीजल के दाम ढाई सप्ताह के निचले स्तर पर आ गये।
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 11 पैसे सस्ता होकर 74.98 रुपये प्रति लीटर रह गया। यह 29 दिसंबर के बाद का निचला स्तर है। डीजल की कीमत भी 19 पैसे घटकर 68.26 रुपये प्रति लीटर पर आ गयी जो 03 जनवरी के बाद का निचला स्तर है।
कोलकाता में भी पेट्रोल 11 पैसे घटकर 77.58 रुपये प्रति लीटर रह गया। मुंबई में इसकी कीमत 10 पैसे की गिरावट के साथ 80.58 रुपये और चेन्नई में 12 पैसे उतरकर 77.89 रुपये प्रति लीटर पर आ गयी।
डीजल की कीमत कोलकाता में 19 पैसे घटकर 70.62 रुपये प्रति लीटर रही। मुंबई और चेन्नई में भी इनके दाम 20-20 पैसे की गिरावट के साथ क्रमश: 71.57 रुपये और 72.13 रुपये प्रति लीटर रह गयी।(वार्ता)
Tuesday, April 7
Breaking News
- 7 अप्रैल 2026 का राशिफल: मेष राशि वालों की बढ़ेगी भागदौड़, सिंह और मकर को मिलेगा मेहनत का फल
- बीजेपी स्थापना दिवस पर वसुंधरा राजे के तीखे तेवर, अवसरवादियों की जगह मूल वफादारों को तवज्जो देने की उठाई मांग
- Iran-US Ceasefire: ईरान ने 45 दिन के युद्धविराम और होर्मुज बंद करने की शर्तों को नकारा
- क्या अगले 48 घंटे में US-ईरान के बीच सीजफायर होगा? ईरान का मध्यस्थों को नया प्रस्ताव
- लखनऊ मेट्रो में बड़ी सुरक्षा चूक, बादशाहनगर स्टेशन पर महिला के बैग से 53 जिंदा कारतूस बरामद
- राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, जूनियर असिस्टेंट के पदों पर नियुक्तियों पर लगा ग्रहण
- Vyatipat Yog 2026: 25 अप्रैल को बनेगा खतरनाक व्यतिपात योग, इन 4 राशियों को रहेगी विशेष सतर्कता
- मंत्री टेटवाल ने विजेताओं को दी बधाई, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत के लिए दी शुभकामनाएं
- डीजीपी कैलाश मकवाणा के निर्देश पर प्रदेशभर में नशे के विरुद्धप्रभावी कार्रवाई
- बिहार की राजनीति में निशांत कुमार की एंट्री, नीतीश कुमार के सामने लगे अगले मुख्यमंत्री के नारे


