रायपुर, (media saheb.com) राज्य सरकार ने शनिवार को राज्य पुलिस सेवा के 11 अधिकारियों का ट्रांसफर आर्डर जारी कर दिया गया है। गृह विभाग से जारी आदेश के मुताबिक एसीबी एसपी के तौर पर लंबे समय से पदस्थ मनोज खिलाड़ी को वीआईपी सुरक्षा का कमांडेंट बनाया गया है। वहीं एआईजी संजय शर्मा को बीरगांव पीटीएस का कमांडेंट बनाया गया है। जबकि नंदलाल करोड़िया को डीएसपी वीआईपी सुरक्षा से एडिश्नल एसपी पीटीएस बना कर भेजा गया है। वहीं जितेंद्र कुमार खुंटे को एसडीओपी गंडई राजनांदगांव से एसडीओपी सारंगढ़ बनाया गया है, जबकि सारिका वैद्य को डीएसपी बेमेतरा से डीएसपी बालोद, दिनेश कुमार सिन्हा को डीएसपी बालोद से डीएसपी बेमेतरा और राजेश कुमार देवांगन को डीएसपी अजाक क्राइम दंतेवाड़ा से एसडीओपी गंडई, राजनांदगांव भेजा गया है। वहीं प्रतिभा तिवारी को एडिशनल एसपी आईजी दफ्तर बिलासपुर से एडिशनल एसपी पेंड्रा बनाया गया है, वहीं भारतेंदु द्विवेदी एडिशनल एसपी पेंड्रा से एडिशनल एसपी आईजी दफ्तर बिलासपुर बनाया गया है। ईशहाक खलको को डीएसपी सकरी बटालियन बिलासपुर से एसडीओपी पेंड्रा और अशोक बाडेगांवकर को एसडीओपी पेंड्रा से सहायक सेनानी सकरी बटालियन भेजा गया है। (हि.स.)
Thursday, March 5
Breaking News
- JDU से आगे कैसे निकली BJP? बिहार में सीनियर पार्टनर बनने तक का सफर
- राज्यपाल ने माँ महामाया का दर्शन कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली की कामना की
- नेमरा गांव पहुंचे CM हेमंत, बाहा पूजा का लिया जायजा और विकास कार्यों की जानकारी ली
- क्या भारत का मेहमान था ईरानी युद्धपोत IRIS Dena? समुद्र में डूबने पर अमेरिका पर उठे सवाल
- सुनील ग्रोवर बने सिद्धू, मलाइका से किया फ्लर्ट; रवि किशन ने ओरी को सिखाई भोजपुरी – बोले ‘पगला जईबा लोग’
- 2026 लॉरियस अवॉर्ड्स: अल्काराज और सिनर ‘वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर’ के लिए नॉमिनेट
- श्रीलंका की महिलाओं का दमदार प्रदर्शन, वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा
- 100 दिन की जंग की तैयारी? ईरान के खिलाफ लंबी लड़ाई में उलझा अमेरिका, अतिरिक्त खुफिया अफसरों की मांग
- संघर्ष से सफलता तक: स्व-सहायता समूह से सुनीता दीदी बनीं आत्मनिर्भर
- यमुना एक्सप्रेस-वे बन रहा बहुक्षेत्रीय औद्योगिक कॉरिडोर


