नई दिल्ली, (mediasaheb.com ) पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में सजायाफ्ता नलिनी श्रीहरन के पैरोल की अवधि मद्रास उच्च न्यायालय ने गुरुवार को 3 सप्ताह और बढ़ा दी। पहले उसे बेटी की शादी के लिए 30 दिनों की साधारण पैरोल दी गई थी, जो 25 अगस्त को समाप्त हो रही है। 52 वर्षीय नलिनी श्रीहरन को 25 जुलाई को अपनी बेटी हरिता की शादी की व्यवस्था के लिए पैरोल पर रिहा किया गया था। उसकी यह बेटी जेल में पैदा हुई थी और लंदन में रहती है।देश में सबसे लंबे समय तक जेल में रहने वाले कैदियों में से एक नलिनी को 28 साल पहले 15 जून, 1991 को गिरफ्तार किया गया था। यह पहली बार है जब वह अपनी गिरफ्तारी के बाद से पैरोल पर बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के बाद से उसे दिए गए संक्षिप्त आपातकालीन पैरोल केवल कुछ घंटों तक के लिए ही थे। एक बार उसके भाई की शादी के लिए और दूसरी बार 2016 में उसके पिता की मृत्यु के बाद। पैरोल की शर्तों के अनुसार इस अवधि में उसे राजनेताओं से मिलने, सार्वजनिक बयान देने और मीडिया को साक्षात्कार देने की मनाही है।सुप्रीम कोर्ट ने 1999 में नलिनी और छह अन्य अपराधियों के खिलाफ मौत की सजा को बरकरार रखा। तमिलनाडु सरकार की सिफारिश पर साल 2000 में नलिनी की मौत की सजा को कोर्ट ने उम्रकैद में बदल दिया था। (हि.स.)।
Tuesday, February 17
Breaking News
- 17 फरवरी राशिफल: जानें किन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, पढ़ें आज का भविष्यफल
- एसईसीएल मुख्यालय में कंज़्यूमर मीट का आयोजन, गुणवत्ता पर विशेष फोकस
- एस ई सी एल में डॉ. संजय अनंत का वैश्विक हिन्दी पर व्याख्यान
- लिटरेरी स्टडीज का भविष्य: विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन मैट्स विश्वविद्यालय में किया गया
- एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देकर ही चीन की चुनौतियों का सामना कर पायेगें : मंत्री काश्यप
- AI Impact Summit 2026 में गूंजा भारत का दम, राघव चड्ढा बोले- दुनिया में बढ़ी देश की पहचान
- पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध और पारदर्शी प्रक्रिया से मिले योजनाओं का लाभ – मंत्री चौहान
- पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्त, सुपर-8 में पहुंची
- दीन-दुखियों की सेवा का संकल्प प्रेरणादायी और अनुकरणीय : राज्यपाल पटेल
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कुरवाई विधानसभा क्षेत्र के किसानों ने माना आभार


