वाशिंगटन, 21 जून (mediasaheb.com)। ईरान के अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने के एक दिन बाद सुरक्षा के मद्देनजर यूनाइटेड एयरलाइंस ने ईरान के हवाई क्षेत्र से होकर न्यूयॉर्क से मुंबई आने-जाने वाली फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट में दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक यूनाइडेट एयरलाइंस ने अपनी वेबसाइट पर साफ किया है कि हाल के घटनाक्रम के बाद सुरक्षा की समीक्षा के बाद फ्लाइट रद्द करने का निर्णय किया गया। उल्लेखनीय है कि अमेरिका के ग्लोबल हॉक एयरक्राफ्ट को ईरान ने नष्ट कर दिया था। उसने कहा कि अमेरिकी ड्रोन ईरान की सीमा में घुस आया था। इस पर अमेरिका का कहना है कि उसका ड्रोन अंतरराष्ट्रीय सीमा में था। वह ड्रोन 60000 मीटर की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता था। सेफ्टी गाइडेंस ओपीएल ग्रुप ने कहा है कि जिस समय यह हमला किया गया, उस समय एक कमर्शियल एयरक्राफ्ट भी नजदीक से उड़ान भर रहा था|(हि.स.)।
Tuesday, March 10
Breaking News
- RBI ने उठाया बड़ा कदम: डिजिटल फ्रॉड में ग्राहकों को अब मिलेगा मुआवजा
- एमपी के बड़े आदिवासी महोत्सव में शामिल होंगे Amit Shah, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
- लाडली बहना योजना: 34वीं किस्त जल्द आएगी, सीएम एक क्लिक से भेजेंगे 1500 रुपए
- अबू धाबी की तरह नया नोएडा: 2041 मास्टर प्लान में 3000 उद्योग और 6 लाख आबादी की तैयारी
- MP राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव का ऐलान: 12 मई को वोटिंग, 16 जून से मतगणना
- 19 मार्च से गंगा घाट पर होगी भव्य आरती, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएँ सुनिश्चित
- 10 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य जानें
- कांग्रेस MLA मुकेश मल्होत्रा की सदस्यता रद्द, बीजेपी के रामनिवास रावत बने नए विधायक
- जम्मू–पुंछ नेशनल हाईवे पर हादसा: महिला और 5 दिन के शिशु की दर्दनाक मौत
- तेहरान के साथ रूस का मजबूत गठबंधन, पुतिन ने नए सुप्रीम लीडर को दी बधाई


