मैसूरु,( mediasaheb.com) कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) ने मैसूरु दशहरा ( dussehra ) उत्सव के लिए अनेक कई आयोजन किए हैं। अब, केएसआरटीसी ने 210 से अधिक बसों की व्यवस्था की है, जिसमें से 5 जिलों के 31 तालुकों के 11,500 लोगों को मुफ्त में आने-जाने की व्यवस्था की गई है।
पर्यटकों को 4 ऐतिहासिक स्थानों पर ले जाया जाएगा, जिनमें मैसूरु ( Mysore ) पैलेस, चिड़ियाघर, चामुंडी हिल्स, केआरएस बांध शामिल हैं। ये लोग किसान मेला भी देखेंगे, जहां विभिन्न पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।
विश्व प्रसिद्ध मैसूर दशहरे की शुरुआत पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ रविवार को हुई। यह उत्सव दस दिन तक चलता है। ‘मैसूर दशहरा’ का समापन विजयदशमी को किया जाता है। यहां देश-विदेश से लाखों की तादाद में पर्यटक आते हैं।
भारतीय वायु सेना की टीम द्वारा बुधवार को हवाई प्रदर्शन किया गया, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी। वायुसेना की टीम ने हवाई प्रदर्शन के दौरान अनेक करतब दिखाए। सुबह 9.30 बजे शुरू होने वाला यह हवाई शो तकनीकी खराबी के कारण दोपहर 12.20 बजे शुरू हुआ। ( हि.स.)। #Mysore #dussehra #karnatka
Saturday, February 21
Breaking News
- T20 वर्ल्ड कप सुपर-8 का धमाकेदार आगाज, 9 दिन और 12 मुकाबले — पूरा शेड्यूल जानें
- भारतीय हॉकी टीम होबार्ट लेग में उतरेगी सकारात्मक और आक्रामक रणनीति के साथ: हार्दिक सिंह
- नागदा को ‘गांव’ कहने पर अमिताभ बच्चन पर कार्रवाई, कोर्ट ने CIS में प्रकरण दर्ज और थाने से रिपोर्ट मांगी
- पप्पू यादव बोले- ‘बिहार पुलिस चींटी भी नहीं मार पाती’, सम्राट चौधरी का तंज- ‘हाथी’ भी हो रहे बीमार
- बिलासपुर एयरपोर्ट पर पहली बार नाइट लैंडिग, खराब मौसम और रात में भी अब उड़ानें संभव
- AI की ताकत से Google ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन
- मध्य प्रदेश में 4 दिन का मौसम अलर्ट: भोपाल‑जबलपुर में हल्की बारिश, रीवा समेत 5 जिलों में भी बारिश के आसार
- RSS मानहानि केस: राहुल गांधी भिवंडी कोर्ट में हुए पेश, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
- भिंड में दर्दनाक हादसा: बस और वन वाहन की भीषण टक्कर में 5 की मौत, 7 घायल
- लाल किले के पास बम धमाके का अलर्ट, लश्कर ए तैयबा के निशाने पर चांदनी चौक का मंदिर


