देश के विभिन्न राज्यों के कुलपति, प्राचार्य एवं प्राध्यापक शामिल
रायपुर(media saheb.com) । बोर्ड ऑफ इंटरनेशनल एविएशन गेम्स, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ
अमेरिका से सम्बद्ध बोर्ड ऑफ इंटरनेशनल एविएशन गेम्स ऑफ इंडिया (विश्व विमानन खेल, भारत) ने राष्ट्रीय
ड्रोन डांस चैम्पियनशिप के लिए निर्णायक मंडल का गठन किया है। निर्णायक मंडल में
देश के विभिन्न राज्यों के कुलपति, प्राचार्य एवं प्राध्यापक शामिल किये गये हैं।
इंटरनेशनल एविएशन गेम्स बोर्ड, भारत ने 10 सितंबर को पहली राष्ट्रीय ड्रोन डांस
चैंपियनशिप (आभासी आधार पर श्रृंखला) का आयोजन किया था जिसमें विभिन्न कॉलेजों और
विश्वविद्यालयों, कॉर्पाेरेट, सशस्त्र बलों की कुल 54 टीमों ने हिस्सा लिया था। इन टीमों के वीडियो का
निरीक्षण के उपरांत शीर्ष 12 वीडियो को अगले और अंतिम दौर में स्थान
मिला। बोर्ड ऑफ इंटरनेशनल एविएशन गेम्स बोडऑफ इंडिया के ईडी व दक्षिण एशियाई
विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स फेडरेशन के निदेशक श्री आशु गुप्ता एवं मैट्स यूनिवर्सिटी
के कुलपति द्वारा निर्णायक मंडल का गठन किया गया। मैट्स यूनिवर्सिटी, रायपुर के कुलपति
प्रो. के.पी. यादव मुख्य निर्णायक हैं। मुख्य निर्णायक एवं मैट्स यूनिवर्सिटी, रायपुर के कुलपति
प्रो. के.पी. यादव ने निर्णायक मंडल की घोषणा की। निर्णायक मंडल में प्रो. डॉ.
राहुल गोयल निदेशक, जीएचएस-आईएमआर कानपुर, उ.प्र., डॉ. खुशबू शर्मा प्रोफेसर, आईईसी यूनिवर्सिटी, सोलन, हिमाचल प्रदेश, प्रो. डॉ. अभय शेंडे
प्राचार्य, प्रियदर्शनी कालेज ऑफ इंजीनियरिंग, नागपुर, महाराष्ट्र, डॉ. वैशाली वांगीकर, एमआईटी (अकादमी ऑफ
इंजीनियरिंग), पुणे, महाराष्ट्र, डॉ. सैयद मुजाहिद हुसैनी, उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद, आंध्रप्रदेश, प्रो. डॉ. एस. कुमार मोहन, डीन नागार्जुन कालेज ऑफ इंजीनियरिंग बेंगलूर, कर्नाटक शामिल हैं।
यह प्रतियोगिता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर आधारित है। राष्ट्रीय
ड्रोन डांस चौम्पियनशिप युवाओं के कौशल विकास के लिए आयोजित राष्ट्रीय
ड्रोन डांस चैम्पियनशिप एवं निर्णायक मंडल के गठन पर मैट्स यूनिवर्सिटी परिवार ने
हर्ष व्यक्त किया है।For English News : the states.news

