रायपुर (mediasaheb.com) रोजगार प्रारम्भ
करने हेतु मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत इच्छुक एवं पात्र आवेदकों
से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं ।
इस योजना के अंतर्गत विनिर्माण उद्यम
हेतु अधिकतम परियोजना लागत रू. 25 लाख, सेवा उद्योग हेतु अधिकतम परियोजना लागत रू. 10 लाख एवं व्यवसाय
हेतु अधिकतम परियोजना लागत रू. 2 लाख तक के ऋण बैंकों के माध्यम से स्वीकृत किये
जायेंगे।
इसके लिए इच्छुक
आवेदक आवश्यक दस्तावेज एवं प्रस्तावित योजना के साथ जिला व्यापार एवं उद्योग
केन्द्र, उद्योग भवन, तृतीय तल, रिंग रोड नं.-1, तेलीबांधा, रायपुर में संपर्क कर आवेदन कार्यालयीन
समय मे प्राप्त और जमा कर सकते है।
जिला उद्योग केंद्र ,रायपुर के मुख्य
महाप्रबंधक श्री वी के देवांगन ने बताया कि इस हेतु कार्यालय में संबंधित क्षेत्र
के अधिकारियों द्वारा उन्हे उचित मार्गदर्शन प्रदान करते हुए फार्म पूर्ण कराने
हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। योजना के संबंध में किसी भी प्रकार की
समस्या या जानकारी प्राप्त करना हो , तो कार्यालय के अधिकारी से संपर्क किया जा सकता
है। (the states. news)
Wednesday, March 25
Breaking News
- आज का राशिफल 25 मार्च 2026: मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा भाग्य का साथ
- डॉ. मोहन यादव: सहजता, स्पष्टता और संघर्ष से गढ़ा एक नेतृत्व
- ईरान में बड़ा बदलाव: लारीजानी के बाद बागेर बने नए सिक्योरिटी चीफ, बढ़ी जिम्मेदारी
- लोक निर्माण विभाग में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कोताही नहीं होगी बर्दाश्त
- विरासत और विज्ञान का संगम डॉ. मोहन यादव के विजन में कृष्ण पाथेय-राम पथ से स्पेस टेक तक का सफर
- देश में गैस रिफाइनरियां फुल कैपेसिटी पर, 18,700 टन कमर्शियल LPG सप्लाई से बढ़ी राहत
- धोनी का इम्पैक्ट रोल बना विवाद, आकाश चोपड़ा बोले – ‘ऐसा खेलना है तो मत खेलो’
- मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की हुई समीक्षा
- विश्व क्षय दिवस पर कोरबा जिले में 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का हुआ शुभारंभ
- ईरान युद्ध का असर: किन देशों में गहराया तेल-गैस संकट, भारत से ज्यादा मुश्किल में ये राष्ट्र

