रायपुर (mediasaheb.com)
छत्तीसगढ़
के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर नागरिकता
संशोधन अधिनियम को वापस लेने का अनुरोध किया है।
श्री बघेल ने आज लिखे पत्र में लिखा है
कि जहां एक ओर इस अधिनियम का वर्तमान संशोधन धर्म के आधार पर अवैध प्रवासियों का
विभेद करता प्रतीत होता है एवं भारतीय संविधान के अनुच्छेद-14 के विपरीत
होने का संकेत दे रहा है।इसमें दूसरी ओर पड़ोसी देशों श्रीलंका, म्यांमार, नेपाल और
भूटान इत्यादि देशों से आने वाले प्रवासियों के संबंध में इस अधिनियम में कोई भी
प्रावधान नहीं है।(वार्ता)

