- मैचों के दौरान दर्शकों की संख्या स्टेडियम की क्षमता
के 50 प्रतिशत से ज्यादा नहीं हो - मैच के दौरान दर्शक मास्क लगाए रहें
यदि दर्शक मास्क नहीं लगाते हैं तो उन पर अर्थदण्ड अधिरोपित करने के साथ की जाएगी कड़ी कार्रवाई
रायपुर (mediasaheb.com) मुख्यमंत्री श्री
भूपेश बघेल ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रोड सेफ्टी टी 20 वर्ल्ड क्रिकेट
सीरीज के खेले जा रहे मैचों के दौरान दर्शकों की संख्या स्टेडियम की क्षमता के 50 प्रतिशत से ज्यादा
नहीं हो।
खेल के दौरान स्टेडियम के अंदर और बाहर
कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश
दिए हैं कि मैच के दौरान दर्शक मास्क लगाए रहें। यदि दर्शक मास्क नहीं लगाए पाए
जाते हैं तो उन पर अर्थदण्ड अधिरोपित करने के साथ कड़ी कार्रवाई की जाए।(the states. news)

