रायपुर (mediasaheb.com)
मुख्यमंत्री श्री
भूपेश बघेल ने ’नेशनल डॉक्टर्स डे’ के अवसर पर देश और प्रदेश के सभी चिकित्सकों को
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर श्री बघेल ने उन सभी चिकित्सकों को
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया है, जिन्होंने कोविड-19 की चुनौतियों से
एक सैनिक की तरह जंग लड़ी और हजारों लोगों की जान बचाते हुए अपनी जान गंवा दी।
मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में
कहा है कि हर साल महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भारत रत्न
डॉ. बिधानचंद्र राय की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि एक जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे
के रूप में मनाया जाता है। यह दिन चिकित्सकों की सेवा, समर्पण के प्रति
सम्मान और आभार प्रगट करने का दिन है। श्री बघेल ने कहा कि डॉक्टरों को धरती के
भगवान की संज्ञा गई है। इस पर कोरोना काल ने फिर से मुहर लगाई है। डॉक्टर्स कोरोना
वारियर के रूप में आगे आए हैं। पूरे विश्व में हजारों डॉक्टर्स अपनी जान की परवाह
न करते हुए लोगों की जान बचाने में लगे हैं। श्री बघेल ने डॉक्टर्स को उनकी अमूल्य
सेवाओं के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि कोरोना काल में डॉक्टर्स द्वारा की गई
मानवता की निःस्वार्थ सेवा को पीढ़ियों तक याद किया जायेगा।(the states. news)
Tuesday, April 7
Breaking News
- बिना पेट्रोल और बिजली के दौड़ेगी गाड़ी, पेश हुई दुनिया की पहली सोलर एंबुलेंस Stella Juva
- बांगलादेश बॉर्डर से भारत में घुसने की सोचने वाले घुसपैठिये अब कांपेंगे
- एमपी-यूपी को जोड़ने वाले झांसी सदर्न बायपास को मिली मंजूरी, 631 करोड़ की फोर लेन परियोजना स्वीकृत
- ₹2.80 करोड़ पर ‘0’ TAX, क्या आप भी ले सकते हैं? जानें धारा 54F का नियम
- मैक्सिको की खाड़ी’ को दूसरा मिडिल ईस्ट बनाने की तैयारी, भर-भर कर LPG और पेट्रोल दुनिया के कोने-कोने में पहुंचेगा
- केदारनाथ हेली सेवा 10-12 अप्रैल के बीच शुरू, 100% ऑनलाइन बुकिंग और नए नियम लागू
- 7 अप्रैल 2026 का राशिफल: मेष राशि वालों की बढ़ेगी भागदौड़, सिंह और मकर को मिलेगा मेहनत का फल
- बीजेपी स्थापना दिवस पर वसुंधरा राजे के तीखे तेवर, अवसरवादियों की जगह मूल वफादारों को तवज्जो देने की उठाई मांग
- Iran-US Ceasefire: ईरान ने 45 दिन के युद्धविराम और होर्मुज बंद करने की शर्तों को नकारा
- क्या अगले 48 घंटे में US-ईरान के बीच सीजफायर होगा? ईरान का मध्यस्थों को नया प्रस्ताव


