मुंबई, (mediasaheb.com) देश के वैज्ञानिकों द्वारा मिशन शक्ति के अभियान को कामयाब बनाने के लिए बालीवुड के सितारों ने भी बधाई दी है। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में लिखा है कि हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। उन्होंने साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की भी सराहना की। लता मंगेशकर के अलावा भाजपा के सांसद रहे अभिनेता परेश रावल ने भी वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर इसे देश की एक महान उपलब्धि बताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में देश के वैज्ञानिकों द्वारा इस मिशन की कामयाबी की जानकारी दी।(हि स)।
Previous Articleअब मायावती पर बनेगी बायोपिक ?
Next Article फिर से परदे पर दिखेगा- पल पल दिल के पास


