नई दिल्ली/माले, (mediasaheb.com) मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति ने निर्वासन से लौटने के केवल पांच महीने बाद चुनावों में प्रचंड जीत हासिल करते हुए रविवार को सुधार करने और सरकारी भ्रष्टाचार को खत्म करने का संकल्प लिया। पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद (51) ने राष्ट्रीय संसद के शीर्ष पद पर जबरदस्त वापसी की है। उनकी मालदीवियन डेमोक्रैटिक पार्टी ने 87 सदस्यीय सदन में दो तिहाई बहुमत हासिल किया। नशीद ने वादा किया कि वह उनकी पार्टी को मिले जनादेश का इस्तेमाल हिंद महासागर के इस द्वीप में स्थिरता और लोकतंत्र के नए युग की शुरुआत करने में करेंगे। उन्होंने रविवार को राजधानी माले में समर्थकों से कहा, ”हमारा सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य सरकार में शांति लाना है।” नशीद के चिर प्रतिद्वंद्वी और निरंकुश पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यमीन को पांच साल के कार्यकाल के बाद सत्ता से बेदखल होने के लिए मजबूर होना पड़ा जिसके बाद शनिवार का चुनाव जनमत का पहला परीक्षण है। यामीन मनी लॉन्ड्रिंग और गबन के आरोपों का सामना कर रहे हैं। पूर्व उपराष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने सितंबर के राष्ट्रपति चुनाव में अप्रत्याशित जीत हासिल की थी जिसके बाद नशीद देश लौटे। यामीन ने नशीद को चुनाव लड़ने से रोक दिया था। हि.स.
Sunday, March 8
Breaking News
- 31 मार्च से पहले तुरंत कर लें ये जरूरी काम, नहीं तो बंद हो सकता है आपका सेविंग अकाउंट!
- बस्तर के 125 नक्सलियों ने तेलंगाना में डाले हथियार, करोड़ों के हथियार सौंपे; IG ने बताया माओवादी क्यों छोड़ रहे हिंसा
- उज्जैन खेलों का हब बनने की ओर है अग्रसर : मुख्यवमंत्री डॉ. यादव
- 19 मार्च को राष्ट्रपति करेंगी राम नाम मंदिर की स्थापना, समारोह में 5000 से ज्यादा मेहमान होंगे शामिल
- 15 मार्च से लगेगा खरमास, 14 अप्रैल तक शादी-विवाह और मांगलिक कार्यों पर विराम
- Android और iOS यूज़र्स के लिए ये हैं सबसे बेहतरीन ऐप्स
- विदेशी IVR कॉल के जरिए बढ़ी ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी, राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी जारी
- राष्ट्रपति पद का अपमान किया सुश्री ममता बनर्जी ने : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! टिकट बुकिंग के साथ अब मिलेगी ‘All-in-One’ नई सुविधा
- HDFC बैंक ने बढ़ाई FD की ब्याज दर, निवेशकों को मिलेगा ज्यादा रिटर्न


