मुंबई, (media saheb.com) अभिनेत्री जाह्नवी कपूर मलयालम फिल्म ‘हेलेन’ के रीमेक में काम करती नजर आ सकती है।
श्रीदेवी
और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। अब वह लगातार एक के बाद एक अपने
नए प्रोजेक्ट्स साइन कर रही हैं। कहा जा रहा है कि जाह्नवी ने मलयालम फिल्म ‘हेलेन’ का हिन्दी रीमेक साइन किया है।
बताया जा
रहा है कि जाह्नवी फिल्म के ज्यादा हिस्सों की शूटिंग लखनऊ और उत्तर प्रदेश की कई
अन्य लोकेशन्स में करेंगी। फिल्म की शूटिंग अगले 2-3 महीनों
में शुरू कर दी जाएगी। जबकि शूटिंग से पहले की अन्य तैयारियां शुरु हो चुकी हैं।
इस फिल्म का निर्देशन भी ओरिजिनल फिल्म ‘हेलेन’ के निर्देशक माथुकुट्टी जेवियर ही करने वाले हैं। जबकि बोनी
कपूर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। ‘हेलेन’ की कहानी एक युवा नर्स के इर्द-गिर्द घूमती है। जो कनाडा में
रीलोकेट होना चाहती है। लेकिन उसकी जिंदगी में कुछ अजीब स्थिति पैदा होने लगती है।
एक दिन वह काम से घर ही नहीं लौट पाती और जैसे कहीं गायब हो जाती है। जाह्नवी कपूर
,करण जौहर की ‘तख्त’ और ‘दोस्ताना 2’ में नजर
आने वाली हैं। इन दोनों फिल्मों के साथ-साथ वह हॉरर कॉमेडी ‘रूही-अफ्जा’ में भी
नजर आयेंगी।(वार्ता) (the states. news)
Thursday, February 19
Breaking News
- शंकराचार्य विवाद के बीच डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का बड़ा कदम, 101 बटुकों का सम्मान कर दिया संदेश
- वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का जलवा, नीदरलैंड्स को करारी शिकस्त
- SU-30, राफेल और ब्रह्मोस के तांडव ने किराना हिल्स धंसा दिया, एक्सपर्ट ने ऑपरेशन सिंदूर का सीक्रेट लीक किया
- CM साय आज लेंगे विभागीय बैठक, ‘जाणता राजा’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
- सुपर-8 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल जारी, जानें किस टीम से कब होगी टक्कर
- असम में SIR प्रक्रिया पूरी, अब चुनाव तारीखों का इंतजार; CEC ज्ञानेश कुमार ने EVM बदलाव पर दी जानकारी
- मोहन भागवत का बयान: हिंदू परिवारों से तीन बच्चे पैदा करने की अपील, कहा—सतर्क रहना जरूरी
- आज से रमजान की शुरुआत, मंत्री इरफान अंसारी ने झारखंड वासियों को दीं शुभकामनाएं
- रात 10 बजे के बाद ट्रेन में लागू हो जाते हैं ये नियम, 99% लोग होंगे अनजान
- शरद-सिंघवी की खाली सीटों पर BJP की नजर, राज्यसभा चुनाव में NDA की ताकत कितनी बढ़ेगी?

