मुंबई ( mediasaheb.com) मराठी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर गीता माली की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा मुंबई-आगरा हाईवे पर हुआ। अमेरिका से लौटने के बाद वह अपने पति विजय के साथ गृहनगर नासिक के लिए जा रही थी। गीता जिस कार से जा रही थी वह सड़क के किनारे खड़े कंटेनर में घुस गई। इस हादसे में गीता और उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें शाहपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गीता की मौत हो गई। विजय माली का हालात अभी गंभीर है।अमेरिका से मुंबई पहुंचने के बाद गीता ने सेल्फी ली थी और फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा था-‘जननी जन्मभूमी स्वर्ग से महान है…. लंबे समय बाद घर वापस लौटकर खुश हैं।’ गीता ने कुछ मराठी फिल्मों के लिए गाने गाए थे। इसके अलावा उन्होंने गंगा म्यूजिकल बैंड भी बनाया था। गीता माली अपने पति विजय के साथ अमेरिका के न्यूयॉर्क में कार्यक्रम पूरा करने के बाद गुरुवार को ही भारत लौटी थीं। दोनों का एक 12 साल का बेटा भी है। गीता ने मुंबई विश्वविद्यालय से भारतीय शास्त्रीय संगीत में मास्टर डिग्री प्राप्त की थी। ( हि स )
Friday, April 10
Breaking News
- ऊर्जा मंत्री तोमर बोले – मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी ने रचा स्वर्णिम ऊर्जा वर्ष 2025-26
- आंगनबाड़ी केवल पोषण नहीं, बल्कि संस्कार निर्माण की पाठशाला बने : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- राशन कार्ड ई-केवाईसी की डेडलाइन 30 अप्रैल तक बढ़ी
- खेत तालाब, अमृत सरोवर से किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगा पानी
- केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत : राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगी
- श्रमिक सम्मेलन में विकास की नींव रखने वाले हाथों का सम्मान
- प्लेब्वॉय और लोन के नाम पर करोड़ों की ठगी, 3 गिरफ्तार
- लखीमपुर खीरी में 1311 करोड़ की 538 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे सीएम योगी
- मथुरा नाव हादसा: मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक, राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश
- समर्थन मूल्य पर 5220 किसानों से हुई 17,965 क्विंटल गेहूँ की खरीदी : खाद्य मंत्री राजपूत

