कोलकाता, (mediasaheb.com) 2 दिवसीय दौरे पर शनिवार को कोलकाता पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम करीब 4:20 बजे राजभवन पहुंचे। यहां उनका स्वागत पहले से मौजूद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया। इस मौके पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ भी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री के साथ उनके कैबिनेट सहयोगी भी राजभवन पहुंचे। उधर, राजभवन से कुछ दूर हेस्टिंग्स मोड़ पर माकपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जेएनयू हिंसा, संशोधित नागरिकता अधिनियम, एनआरसी, एनपीआर के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन करने वालों में माकपा के पूर्व सांसद मोहम्मद सलीम भी शामिल हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और Cm ममता बनर्जी की मुलाकात पर व्यंग्य किया है। उन्होंने कहा है कि कुछ दिन पहले ममता ने “का का छी छी” कहा था अब प्रधानमंत्री के सामने व सफाई देते हुए कहेंगी “काछा काछी” (पास-पास)। उधर, वामपंथी और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन की वजह से हेस्टिंग्स मोड़ को बंद कर दिया गया है। यहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती है। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने नहीं दिया जा रहा है। (हि.स.)।
Monday, February 16
Breaking News
- यूपी में न दंगा, न कर्फ्यू… सब चंगा’ विधान परिषद में बोले Yogi Adityanath
- सीएचसी को एफआरयू के रूप में उन्नत करने के लिए मैनपावर की उपलब्धता सुनिश्चित करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध और पारदर्शी प्रक्रिया से मिले योजनाओं का लाभ – मंत्री चौहान
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 18.38 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
- भिवाड़ी केमिकल फैक्टरी हादसा: अग्निकांड में 8 की मौत, पीएम मोदी से लेकर CM-पूर्व CM तक ने जताया शोक
- T20 वर्ल्ड कप: अगर पाकिस्तान नामीबिया से हारा तो सुपर-8 का रास्ता कितना मुश्किल? गणित हुआ रोमांचक
- 3 जीत के बाद भी बाहर! T20 World Cup 2026 में ऑस्ट्रेलिया पर मंडराया सुपर-8 से बाहर होने का खतरा
- IGIMS में AI क्रांति: अब मरीजों की जांच होगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से
- कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में शिवभक्तों ने मनाई ग्रीन शिवरात्रि, लगाए बेलपत्र और शमी के पौधे
- प्रधानमंत्री आवास योजना से धनसिंह के परिवार का सपना हुआ पूरा

