भोपाल, (media saheb.com) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज कहा कि इस वर्ष कोरोना संकट के कारण राज्य माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP बोर्ड) की ओर से कक्षा बारहवीं (बोर्ड) की परीक्षा आयोजित नहीं की जाएंगी।
शिवराज सिंह चौहान ने यहां एक संदेश के जरिए यह घोषणा करते हुए कहा कि कोरोना संकट के बीच बच्चों की जिंदगी हमारे लिए अनमोल है। कॅरियर की चिंता हम बाद में करते हैं। इस समय बच्चों समेत पूरा प्रदेश कोरोना संकट झेल रहा है। ऐसे में बच्चों पर परीक्षाओं का मानसिक बोझ डालना कतई उचित नहीं है। बारहवीं बोर्ड के रिजल्ट किस प्रकार आएंगे, यह तय करने के लिए मंत्रियों का एक समूह बना दिया है। यह समूह विशेषज्ञों से चर्चा करने के बाद आंतरिक मूल्यांकन या अन्य आधारों पर विचार करके रिजल्ट का तरीका तय करेगा।
श्री चौहान ने बताया कि हमने दसवीं (बोर्ड) की परीक्षा आयोजित नहीं करने का निर्णय पहले ही लिया है। उनका रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन पर आधार पर जारी करने का निर्णय हुआ है।
श्री चौहान ने साथ ही यह भी कहा कि यदि बारहवीं का काेई विद्यार्थी बेहतर परिणाम या परिणाम में सुधार के लिए परीक्षा देना चाहेगा, तो उसके लिए विकल्प खुला रहेगा। CORONA संकट की समाप्ति के बाद वो बारहवीं की परीक्षा दे सकेगा।(वार्ता)
(the states. news)
Tuesday, March 3
Breaking News
- फरवरी 2026 में भी कारों की बिक्री में रफ्तार, Tata की बिक्री 34%, Mahindra की 19% बढ़ी
- अब सस्ती होगी ऑनलाइन शॉपिंग! Amazon ने कम की फीस, लाखों लोगों को मिलेगा फायदा
- मैहर जाने वाले श्रद्धालु ध्यान दें! चंद्रग्रहण के कारण 3 मार्च को बंद रहेंगे माँ शारदा के पट, जानें कब खुलेंगे गर्भगृह के द्वार
- MP की सड़कों पर टोल का ‘बड़ा खेल’, आदेश से पहले ही वसूले करोड़ों, PWD मंत्री ने दी सफाई
- प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की हलचल तेज, होली बधाई के बहाने नेता कर रहे दावेदारी, सौंप रहे बायोडाटा
- MP में मत्स्यपालकों के अच्छे दिन आएंगे, सरकार ला रही है नई मत्स्य नीति, किसान कल्याण वर्ष में हर अंचल में होगी कैबिनेट बैठक
- Chandra Grahan 2026: आज होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल की टाइमिंग
- महाकाल के आगे चंद्र ग्रहण फेल, ग्रहण के दिन खुले रहेंगे मंदिर के पट, बाबा खेलेंगे होली
- धार भोजशाला परिसर की कब्रों पर नया विवाद: एएसआई सर्वे रिपोर्ट से बढ़ी हलचल, मुस्लिम पक्ष कोर्ट जाने को तैयार
- यूपी बना 85 फीसदी सीवेज का शोधन करने में सक्षम राज्य

