अयोध्या (mediasaheb.com) मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम #Maryada Purushottam Bhagwan Shriram की जन्म स्थली पर भव्य मंदिर निर्माण के लिये भूमि पूजन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी #Prime Minister Narendra Modi ने देश दुनिया के करोड़ों रामभक्तों के सदियों से खुली आंखों से देखे जा रहे सपने को साकार कर दिया।
श्री मोदी ने अपने ऐतिहासिक दौरे की शुरूआत हनुमानगढी के दर्शन कर की जिसके बाद उन्होने श्रीरामजन्मभूमि #Shri Ram Janmabhoomi पर विराजमान रामलला #Ramlala के दर्शन किये और आरती उतारी। बाद में प्रधानमंत्री पीले रंग के कुर्ते,सफेद धोती और भगवा गमझा धारण किये भूमि पूजन के लिये चौकी पर विराजे। काशी के प्रकांड तीन विद्धानों ने भूमि पूजन का अनुष्ठान शुरू किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यजमान के तौर पर संकल्प दिलाया गया और गणेश पूजन #Ganesh worship के साथ भूमि पूजन का कार्यक्रम शुरू हो गया।

इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रमुख मोहन भागवत मौजूद थे। पुरोहितों ने प्रधानमंत्री से विधिवत पूजा अर्चना करायी। इस दौरान चांदी की नौ शिलाओं का पूजन किया गया। करीब 12 बजे शुरू हुआ भूमि पूजन कार्यक्रम करीब 48 मिनट चला। अभिजीत मुहुर्त में भूमि पूजन और शिला पूजन सम्पन्न होने के बाद श्री मोदी ने साक्षात दंडवत कर देश की तरक्की और कोरोना के नाश का वरदान प्रभु श्रीराम #Sriram से मांगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद हर हर महादेव,जय श्रीराम और भारत माता की जय # bhaarat maata kee jay के नारे लगाये गये।वार्ता (#thestates.news)

