इस्लामाबाद, (mediasaheb.com) पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने दुनिया का ध्यान आकृष्ट करने के लिए चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के मद्देनजर भारत इस महीने के तीसरे सप्ताह में पाकिस्तान पर हमला कर सकता है। साथ ही उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी से अनुरोध किया कि वे गैरजिम्मेदाराना व्यवहार के लिए उनके पड़ोसी देश पर दबाव बनाए। समाचार पत्र डॉन के मुताबिक, कुरैशी ने रविवार शाम मुल्तान में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के पास पुख्ता खुफिया जानकारी है कि भारत नई योजना पर काम कर रहा है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा, ”” भारत की तैयारी चल रही है। इस बात की आशंका है कि पाकिस्तान पर एक और हमला होगा। । हमारी जानकारी के मुताबिक यह हमला 16 अप्रैल से 40 अप्रैल के बीच होगा । ”” उन्होंने आगे कहा कि कश्मीर में पुलवामा की तरह कोई नई घटना होगी और इस्लामाबाद पर कूटनीतिक दबाव बनाने के लिए भारत अपनी आक्रमकता को जायज ठहराएगा । हि.स.
Sunday, March 8
Breaking News
- T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले रंगारंग क्लोजिंग सेरेमनी, रिकी मार्टिन के परफॉर्मेंस से सजेगा भारत-न्यूजीलैंड मुकाबला
- महिला हॉकी विश्व कप 2026 पर नजर: क्वालिफाई करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी भारतीय टीम
- फाइनल से पहले आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान: अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को बाहर रखना मुश्किल
- भोपाल में ज्योति टॉकीज–बोर्ड ऑफिस मार्ग पर 3 महीने निर्माण, ट्रैफिक डायवर्जन से बदलेगा रूट
- MP शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब एजुकेशन पोर्टल 3.0 से होगा ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मैहर शारदा मंदिर रोपवे 14 मार्च तक बंद, मेंटेनेंस के चलते सेवा ठप; ऑनलाइन टिकट का मिलेगा रिफंड
- इंदौर में देश का सबसे बड़ा रंगोत्सव: 4 किमी जुलूस, 5 घंटे का जश्न, तोप-मिसाइलों से होगी पुष्प वर्षा
- जयपुर में 9 मार्च को ‘राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम, महिला जनसुनवाई में सुनी जाएंगी शिकायतें
- आज का राशिफल 08 मार्च 2026: मेष से मीन तक जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान
- शी जिनपिंग का ‘PLA क्लीनअप ड्राइव’ तेज, चीनी सेना में बड़े स्तर पर बदलाव के संकेत


