रायपुर(mediasaheb.com) छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित तीन दिवसीय भारतीय अंतर्राष्ट्रीय सहकारी व्यापार मेला (आईआईसीटीएफ) का अवलोकन किया तथा विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर जानकारी ली। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 11 से 13 अक्टूबर तक आयोजित मेले में बड़ी संख्या में भारतीय सहकारी समितियों और अंतर्राष्ट्रीय सहकारी संगठनों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ और मार्कफेड ने स्टॉल लगाया है। इन स्टालों के द्वारा वन उत्पादों के साथ ही धान खरीदी से लेकर संग्रहण और विपणन की जानकारी दी जा रही है। छत्तीसगढ़ के स्टॉलों का निरीक्षण कर कृषि मंत्री श्री चौबे ने वन उत्पादों के संबंध में कई जानकारियां ली। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश के स्टॉल का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने ऑनलाइन ट्रेडिंग की जानकारी ली और छत्तीसगढ़ में भी किसानों के लिए इसी तरह की व्यवस्था स्थापित करने को लेकर रुचि दिखाई। मेले में 35 देशों के 150 सहकारी समितियां हिस्सा ले रही हैं।
Saturday, February 21
Breaking News
- आज का राशिफल 21 फरवरी 2026: मेष से मीन तक जानें किसकी चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान
- भैरव देव की भव्य झांकी का आगाज, युवाओं में जोश; जानिए इसका पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व
- भारत-पाक मुकाबले का महा रिकॉर्ड: 2024 फाइनल भी पड़ा फीका, करोड़ों ने देखा लाइव मैच
- राहुल गांधी का हमला: पीएम के ‘समर्पण’ से भारत बन रहा ‘डेटा कॉलोनी’
- स्कूल बस को ओवरटेक करना पड़ा भारी, नहर में गिरी बाइक; मौके पर मचा हड़कंप
- मनोज सिन्हा का कड़ा संदेश: देशद्रोह करने वालों को नहीं मिलेगी माफी, आतंकियों की सात पीढ़ियां भी याद रखेंगी
- BLA का नया वीडियो: पाकिस्तानी सैनिकों की गुहार—‘हमें क्यों छोड़ दिया’, सामने आई बेबसी
- बंगाल SIR मामले में SC सख्त, अब न्यायिक अधिकारी करेंगे निगरानी; ममता सरकार पर उठे सवाल
- गुजरात के वलसाड में दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत
- शिक्षामित्रों के लिए बड़ी सौगात: हर महीने ₹18,000, अनुदेशकों पर भी CM योगी का ऐलान

